पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में 9 नए जजों की नियुक्ति, कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने दी जानकारी
पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में 9 नए जजों की नियुक्ति. केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने इसकी जानकारी दी है.
Published : August 20, 2026 at 7:14 PM IST
चंडीगढ़ :पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में 9 नए जजों की नियुक्ति हुई है. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिशों के बाद ये फैसला लिया गया है. केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोशल मीडिया पर इस बारे में पोस्ट करते हुए इसकी जानकारी दी है.
9 नए जजों की नियुक्ति :पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में 9 नए जजों की नियुक्ति के बाद हाईकोर्ट में जजों की संख्या बढ़कर 55 हो गई है, जबकि कुल स्वीकृत पद 85 हैं. अभी भी कोर्ट में 30 पद खाली है. इससे पहले सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने कुल दस वकीलों के नामों की सिफारिश की थी. इन सभी नामों पर देश के सर्वोच्च स्तर पर गहन विचार-विमर्श किया गया था. इसके बाद केंद्र सरकार ने उन दस में से नौ नामों को अपनी मंजूरी दे दी है. सरकार की इस मुहर के बाद अब इन सभी योग्य वकीलों के जज बनने का रास्ता पूरी तरह से साफ हो चुका है.
कई जाने-माने चेहरे शामिल :केंद्र सरकार द्वारा मंजूर किए गए इन नौ नए वकीलों में कई जाने-माने और प्रतिष्ठित चेहरे शामिल हैं. लिस्ट में मोनिका छिब्बर शर्मा, हरमीत सिंह देओल और प्रविंदर सिंह चौहान का नाम प्रमुखता से शामिल है. प्रविंदर सिंह चौहान वर्तमान में हरियाणा के महाधिवक्ता पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. सूची में राजेश गौर, पूजा चोपड़ा, सुनीश बिंदल और मिंदरजीत यादव को भी शामिल किया गया है. इनके साथ ही दिव्या शर्मा और रविंदर मलिक को भी हाईकोर्ट का नया जज नियुक्त किया गया है. इन सभी अनुभवी वकीलों की नियुक्ति से अदालत का कामकाज और अधिक सुचारू और तेजी से चलने की उम्मीद है. इससे मुकदमों के निपटारे में तेजी आने की उम्मीद जताई गई है.
हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, लोकसभा चुनाव से जुड़ी हर ख़बर, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App
ये भी पढ़ें :प्रेग्नेंसी में सर्विस खत्म करने पर हाईकोर्ट सख्त, TGT टीचर के फौरन बहाली के आदेश
ये भी पढ़ें :पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: बालिग अविवाहित बेटे भी माने जाएंगे पिता पर आश्रित
ये भी पढ़ें :हरियाणा के अतिथि लेक्चररों को हाईकोर्ट से राहत, नियमितीकरण पर 6 माह में फैसला जरूरी, देरी पर 50 हजार हर्जाना