ETV Bharat / state

तो इस वजह से गंगोत्री हाईवे इतने समय के लिए रहेगा बंद, लैंडस्लाइड के चलते यमुनोत्री मार्ग भी बाधित

author img

By

Published : Aug 18, 2022, 2:40 PM IST

Updated : Aug 18, 2022, 6:00 PM IST

चिन्यालीसौड़ के पास धरासू बैंड पर भूस्खलन के चलते यमुनोत्री हाईवे बंद चल रहा है. ऐसे में हाईवे से मलबा हटाने के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर गंगोत्री हाईवे से गुजरने वाले ट्रैफिक को भी समयाअंतराल पर रोका जा रहा है. वहीं, आज रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक हाईवे बंद रहेगा.

Gangotri Highway Closed
यमुनोत्री मार्ग बाधित

उत्तरकाशीः धरासू बैंड के पास पहाड़ी से भारी भूस्खलन के कारण यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बंद (Yamunotri Highway Closed due to landslide) पड़ा हुआ है. जिस कारण यमुनोत्री नेशनल हाईवे के नीचे से गुजर रहा गंगोत्री नेशनल हाईवे भी बंद हो रहा है. हालांकि, गंगोत्री हाईवे को यातायात के लिए सुचारू कर दिया गया है. लेकिन यमुनोत्री नेशनल हाइवे पर भारी बोल्डर और मलबा होने के कारण बाधित है.

गुरुवार को एडीएम तीर्थपाल सिंह ने भूस्खलन क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया. साथ कार्यदायी संस्थाओं को तेजी के साथ मलबा हटाने के निर्देश दिए. एडीएम ने कहा कि यमुनोत्री नेशनल हाईवे से मलबा हटाने के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत गंगोत्री नेशनल हाईवे से गुजरने वाले ट्रैफिक को दो-दो घंटे के लिए रोका जाएगा. इसके लिए वाहनों को होटल ढाबों के नजदीक डुंडा, चिन्यालीसौड़ में रोका जाएगा.

ये भी पढ़ेंः अलकनंदा घाटी में बने 500 से ज्यादा लैंडस्लाइड जोन, भू वैज्ञानिकों का चौंकाने वाला खुलासा

उत्तरकाशी एडीएम तीर्थपाल सिंह (ADM Teerthpal Singh) ने यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के निर्देश पुलिस को दिए हैं. साथ ही सुरक्षा के दृष्टिगत 24x7 भूस्खलन क्षेत्र में वॉचर्स तैनात करने को कहा है. वहीं, गंगोत्री हाईवे (Gangotri Highway Closed) रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक आवाजाही के लिए बंद रहेगा. मलबा हटाने के दौरान गंगोत्री नेशनल हाईवे को निम्न समय सारणी के अनुसार बंद एवं यातायात के लिए सुचारू रहेगा.

  • आज गंगोत्री हाईवे इस समय रहेगा बंद/खुला- 1 से 3 बजे तक मार्ग बंद रहेगा.
  • शाम 3 से 4 तक मार्ग यातायात के लिए खोल दिया जाएगा.
  • शाम 4 से 6 बजे तक मार्ग बंद रहेगा.
  • शाम 6 से 7 तक मार्ग यातायात के लिए खोला जाएगा.
  • रात 7 से 9 बजे तक मार्ग को बंद कर दिया जाएगा.
  • रात 9 से 10 तक मार्ग यातायात हेतु सुचारू किया जाएगा.
  • रात 10से सुबह 5 बजे तक मार्ग बंद रहेगा.
Last Updated :Aug 18, 2022, 6:00 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.