ETV Bharat / state

HBD CM पुष्कर सिंह धामी, PM मोदी और अमित शाह ने दी बधाई, केदारनाथ-बदरीनाथ में की गई विशेष पूजा

author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : Sep 16, 2023, 2:40 PM IST

Etv Bharat
Etv Bharat

CM Pushkar Singh Dhami birthday आज 16 सितंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्म दिन है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री अमित शाह के साथ ही कई बड़े नेताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बधाई दी और उनकी दीर्घायु की कमान के लिए जगह-जगह पूजा-अर्चना की गई.

रुद्रप्रयाग/खटीमा: प्रदेश भर में बीजेपी के कार्यकर्ता आज 16 सितंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्म दिन बड़ी धूमधाम से मना रहे हैं. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रदेश के मंदिरों में पूजा-अर्चना की जा रही है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर बदरीनाथ धाम में महाभिषेक और केदारनाथ धाम में रुद्राभिषेक व यज्ञ-हवन किया गया. इसके अलावा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गृह क्षेत्र खटीमा में भी इस मौके पर कई कार्यक्रमों को आयोजन किया गया.

  • Birthday greetings to Uttarakhand CM Shri @pushkardhami Ji. He is making laudatory efforts for the development of Uttarakhand with a focus on the aspirations of the youth. Praying for his long and healthy life.

    — Narendra Modi (@narendramodi) September 16, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय और उपाध्यक्ष किशोर पंवार समेत सभी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने बताया कि बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर नाम गोत्र से आज सुबह भगवान बदरीविशाल की महाभिषेक पूजा कराई गई. रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी ने पूजा संपन्न कराई. बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार महाअभिषेक में शामिल हुए.

CM Pushkar Singh Dhami
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिन पर मंदिरों में कई गई पूजा-अर्चना.
  • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री @pushkardhami जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं।
    देवभूमि के विकास और जनता के कल्याण के लिए आप ऐसे ही निरंतर समर्पित भाव से कार्य करते रहें। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूँ।

    — Amit Shah (@AmitShah) September 16, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">
पढ़ें- जन्मदिन की पूर्व संध्या पर बेसहारा और निर्धन बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी, बच्चों के साथ बैठकर किया भोजन

वहीं, केदारनाथ धाम में भी मुख्यमंत्री के नाम गोत्र से भगवान केदारनाथ का रुद्राभिषेक और हवन संपन्न हुआ. भैरवनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना व हवन किया गया. इसी तरह पंचकेदार गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में भगवान ओंकारेश्वर की पूजा-अर्चना अभिषेक किया गया. श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ में इस मौके पर पूजा-अर्चना की गई. बीकेटीसी के तमाम मंदिरों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए पूजा की गई.

CM Pushkar Singh Dhami
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गृह क्षेत्र खटीमा में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कराई पूजा.
  • #WATCH | Dehradun: On the occasion of Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami's birthday today all the IAS officers including Additional Chief Secretary Radha Raturi and Information Secretary Vinay Shankar Pandey presented bunch of flowers and wished him at CM residence. pic.twitter.com/VifgzY8wyI

    — ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) September 16, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">
पढ़ें- केदारनाथ धाम में आज क्यों बंद हैं सभी दुकानें और होटल? जानिए क्या कह रहे तीर्थ पुरोहित

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने की पूजा-अर्चना: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गृह क्षेत्र खटीमा में भी बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सीएम धामी की दीर्घायु के लिए हवन और यज्ञ का आयोजन किया. बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य रमेश चंद्र जोशी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री की दीर्घायु के लिए कबूतरों को छोड़ा गया. साथ ही मुख्य बाजार में मंडारे का आयोजन भी किया गया.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.