ETV Bharat / state

बेरीनाग: गीता ठाकुर ने गंगोलीहाट और बेरीनाग क्षेत्र में किया जनसंपर्क

author img

By

Published : Feb 28, 2021, 10:07 PM IST

Berinag Latest News
Berinag Latest News

गीता ठाकुर ने गंगोलीहाट और बेरीनाग के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया. इस दौरान गीता ठाकुर ने गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों पर चर्चा की.

बेरीनाग: महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष गीता ठाकुर ने गंगोलीहाट और बेरीनाग के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया. इस दौरान उन्होंने गंगोलीहाट नगर सहित दशाईथल, गुप्तड़ी, जाड़ापानी, राईआगर, त्रिपुरोदवी, बेरीनाग में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से मुलाकात की.

वहीं, भ्रमण के दौरान गीता ठाकुर के समक्ष महिलाओं ने विभिन्न समस्याओं को रखा. इसके साथ ही गीता ठाकुर ने महिलाओं से उनका निस्तारण करने की बात कही. इसके साथ ही राज्य सरकार और केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी.

पढ़ें- सांस्कृतिक महोत्सव में माला राज्य लक्ष्मी शाह ने की शिरकत, महिलाओं के साथ किया हारुल नृत्य

इस दौरान गीता ठाकुर ने गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यो पर चर्चा की और जो विकास कार्य क्षेत्र में हो रहे हैं, उन पर खुशी भी जताई.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.