ETV Bharat / state

DIG कुमाऊं नीलेश भरणे 12 पुलिस इंस्पेक्टर का किया तबादला, देखें लिस्ट

author img

By

Published : Nov 14, 2021, 8:22 PM IST

Updated : Nov 14, 2021, 8:55 PM IST

DIG Kumaon Nilesh Bharane
DIG कुमाऊं नीलेश भरणे

कुमाऊं डीआईजी नीलेश आनंद भरणे ने 12 पुलिस निरीक्षकों का दूसरे जिले में तबादला किया है.

हल्द्वानी: आगामी 2022 विधानसभा चुनाव नजदीक है, ऐसे में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ पुलिस अधिकारियों के तबादले का दौर शुरू हो गया है. पिछले कई सालों से एक ही जिले में जमे पुलिस निरीक्षकों (इंस्पेक्टर) का डीआईजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे ने दूसरे जिलों में तबादला किया है.

संजय पाठक ऊधमसिंह नगर से अल्मोड़ा, गोविंद वल्लभ जोशी उधम सिंह नगर से चंपावत, कैलाश चंद्र भट्ट उधम सिंह नगर से पिथौरागढ़, कुंवर सिंह रावत उधम सिंह नगर से पिथौरागढ़, उमेश मलिक उधम सिंह नगर से नैनीताल और संजय गर्ग्याल का उधम सिंह नगर से नैनीताल तबादला किया गया है.

ये भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं हिंदुत्व और हिंदू शब्द का इतिहास? क्यों हो रहा इस पर विवाद

वहीं, आशुतोष कुमार सिंह का नैनीताल से उधम सिंह नगर, अशोक कुमार सिंह नैनीताल से उधम सिंह नगर, भूपेंद्र सिंह बृजवाल अल्मोड़ा से चंपावत, नीरज कुमार देहरादून से उधम सिंह नगर, कैलाश सिंह नेगी नैनीताल से बागेश्वर और मंजू पांडे को चंपावत से उधम सिंह नगर भेजा गया.

Last Updated :Nov 14, 2021, 8:55 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.