मांगों को लेकर सफाई कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, लड़खड़ाई हल्द्वानी की सफाई व्यवस्था

author img

By

Published : Nov 26, 2022, 2:22 PM IST

Etv Bharat

हल्द्वानी में नगर निगम (Haldwani Municipal Corporation) के ठेका सफाई कर्मचारी शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल (Protest of Haldwani cleaning workers) पर चले गए हैं. जिसके चलते शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है. शहर में जगह-जगह कूड़े का ढेर लगना शुरू हो गए है. नगर निगम के नगर आयुक्त (Haldwani Municipal Corporation Commissioner) पंकज उपाध्याय का कहना है कि सफाई कर्मियों से वार्ता की जा रही है. वैकल्पिक सफाई व्यवस्था के लिए नगर निगम के स्थाई कर्मचारियों के अलावा प्राइवेट लोगों की सहायता से जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर को उठाने का काम किया जा रहा है.

हल्द्वानी: नगर निगम (Haldwani Municipal Corporation) के ठेका सफाई कर्मचारी शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल ( Protest of Haldwani cleaning workers) पर चले गए हैं. हड़ताल पर चले जाने के बाद से शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है. सफाई व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी खुद मैदान में उतर व्यवस्था ठीक करने में लगे हुए हैं. वहीं सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर नगर निगम कार्यालय के बाहर धरने पर डटे हुए हैं. नगर निगम के करीब 800 सफाई ठेका कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं, जिसके चलते शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है. शहर में जगह-जगह कूड़े का ढेर लगना शुरू हो गए हैं.

मांगों को लेकर मुखर: हड़ताली कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती तब तक वह अनिश्चितकालीन हड़ताल (Protest of contract cleaning workers) पर रहेंगे. हड़ताली सफाई कर्मचारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगर निगम ठेका कर्मचारियों को रोजाना ₹500 मानदेय देने का शासनादेश भी जारी कर दिया है. लेकिन नगर निगम सफाई कर्मचारियों को मिलने वाला उचित मानदेय नहीं दे रहा है. ठेका कर्मचारियों का कहना है कि उनको रोजाना करीब ₹275 मजदूरी मिलती है उसके बावजूद उनका उत्पीड़न भी होता है. लेकिन नगर निगम उनके मानदेय नहीं बढ़ रहा है.
पढ़ें-सीएम धामी ने दिल्ली नगर निगम चुनाव में किया ताबड़तोड़ प्रचार, एक दिन में की तीन रैलियां

क्या कह रहे अधिकारी: नगर निगम के नगर आयुक्त (Haldwani Municipal Corporation Commissioner) पंकज उपाध्याय का कहना है कि सफाई कर्मियों से वार्ता की जा रही है. वैकल्पिक सफाई व्यवस्था के लिए नगर निगम के स्थाई कर्मचारियों के अलावा प्राइवेट लोगों की सहायता से जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर को उठाने का काम किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाने पर नगर निगम के ऊपर और हर साल करीब 6 करोड़ अतिरिक्त बोझ पड़ेगा. नगर निगम के पास आमदनी कम है. नगर आयुक्त ने कहा कि हड़ताली कर्मचारियों से वार्ता की जा रही है. जल्द समस्या का निदान निकाला जाएगा. गौरतलब है कि हल्द्वानी शहर में रोजाना 1 दिन में करीब 160 मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है. नगर निगम के 60 वार्ड हैं, जहां हर वार्ड से अस्थाई ठेका कर्मचारी द्वारा कूड़ा सफाई और कलेक्शन किया जाता है. ऐसे में कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.