ETV Bharat / state

वंदना कटारिया ने जहां पहली बार दागे थे गोल, अब हैट्रिक गर्ल के नाम पर होगा वही स्टेडियम

author img

By

Published : Aug 14, 2021, 4:39 PM IST

Updated : Aug 14, 2021, 10:03 PM IST

कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने हरिद्वार के हॉकी स्टेडियम का नाम बदलकर वंदना कटारिया के नाम से रखने की मांग की है. उन्होंने मुख्यमंत्री धामी को इस बारे में पत्र लिखा है.

vandanas-kataria
वंदना कटारिया के नाम से जाना जाएगा हरिद्वार हॉकी स्टेडियम

हरिद्वार: टोक्यो ओलंपिक 2020 में हैट्रिक लगाकर इतिहास रचने वाली उतराखंड की बेटी वंदना कटारिया को राज्य सरकार तीलू रौतेली पुरस्कार और 25 लाख रुपए देकर सम्मानित कर चुकी है. अब युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सरकार एक और बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है. सरकार जल्द ही हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित हॉकी स्टेडियम का नाम हॉकी स्टार वंदना कटारिया के नाम पर कर सकती है.

कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने 13 अगस्त को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को एक पत्र लिखा. उन्होंने रोशनाबाद स्थित हॉकी स्टेडियम का नाम हॉकी स्टार वंदना कटारिया के नाम से रखने की मांग की है. पत्र में उन्होंने लिखा वंदना कटारिया ने टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन कर देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है. वह युवाओं के लिए आदर्श हैं. ये देखते हुए हॉकी स्टेडियम का नाम बदलकर 'वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम' किया जाना चाहिए.

पढ़ें-ओलंपिक में इतिहास रचने वाली वंदना कटारिया का उत्तराखंड सरकार ने किया सम्मान

बता दें इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वंदना कटारिया के घर पहुंचकर उन्हें तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया था. साथ ही टोक्यो ओलंपिक में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें 25 लाख का चेक भी सौंपा.

पढ़ें- ओलंपिक 'हैट्रिक गर्ल' वंदना ने साझा किया 'हरिद्वार से टोक्यो' तक का सफर, जानिए संघर्ष गाथा

वंदना ने हरिद्वार के ही स्टेडियम में अपने करियर की शुरुआत की थी. सबसे पहले हरिद्वार पहुंचने पर इसी स्टेडियम में प्रशासन ने उनका भव्य स्वागत भी किया था. अब इस स्टेडियम का नाम वंदना के नाम पर रखने की मांग कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने की है.

Last Updated :Aug 14, 2021, 10:03 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.