ETV Bharat / state

गुरुवार से शुरू होगा भाजपा ओबीसी मोर्चा का गांव-गांव चलो, घर-घर चलो अभियान

author img

By

Published : Apr 5, 2023, 5:46 PM IST

गुरुवार से भाजपा ओबीसी मोर्चा का अभियान शुरू होने वाला है. इस अभियान के तहत भाजपा ओबीसी मोर्चा गांव-गांव, घर-घर जाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी देगी.

Campaign of BJP OBC Morcha
भाजपा ओबीसी मोर्चा का अभियान

रुड़की: ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी ने बताया गुरुवार से प्रदेश में चलो गांव-गांव चलो घर-घर अभियान का शुभारंभ किया जा रहा है. अभियान के तहत ओबीसी समाज के लोगों को पार्टी के लिए एकजुट किया जाएगा. साथ ही केंद्र सरकार की उपलब्धियों के बारे में भी बताया जाएगा. उन्होंने कहा ओबीसी मोर्चा पार्टी के दिशा निर्देश के अनुसार काम कर रहा है. 6 अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस है. इसी दिन इस अभियान की भी शुरुआत की जाएगी. यह अभियान 14 अप्रैल तक चलेगा. इस अभियान में 50 हजार परिवारों तक पहुंचा जाएगा. समाजिक समरसता के तहत घर-घर जाकर जानकारी दी जाएगी.

इस दौरान उन्होंने कहा केंद्र सरकार ने गरीबों के लिए निर्णय लिए, मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक दिलाई है, प्रधानमंत्री मोदी के प्रयास से ही राफेल देश को मिला, 70 साल के बाद बिजली पहुंची घर-घर पहुंची, 70 साल बाद कश्मीर से धारा 370 हटी, पांच सौ साल बाद राम मंदिर बना. उन्होंने कहा की किसी दल ने ओबीसी समाज के बारे में नहीं सोचा, पीएम मोदी ने ओबीसी विश्वकर्मा योजना के तहत 20 लाख करोड़ की योजना शुरू की. इन सभी योजना को घर-घर जाकर बताएंगे.

पढे़ं- रुद्रप्रयाग के सतीश भंडारी ने नेशनल बॉडी बिल्डिंग में जीता गोल्ड, ईटीवी भारत से बातचीत में खोला सफलता का राज

जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने कहा अभियान कल से शुरू हो रहा है. पूरे प्रदेश में बड़े स्तर पर यह अभियान चलेगा. भाजपा नेता कवींद्र चौधरी ने बताया उन्हें इस अभियान के लिए बनाई गई पांच सदस्यीय टीम का सदस्य बनाया गया है. उन्होंने कहा जोर-शोर से अभियान चलाया जाएगा. 2024 में सभी को जोड़ा जाएगा. ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनुज चौधरी ने भी अभियान को सफल बनाने की बात कही.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.