ETV Bharat / state

उत्तराखंड: ब्लॉक प्रमुख चुनाव में महिलाओं ने लहराया परचम, 63 फीसदी सीटों पर जमाया कब्जा

author img

By

Published : Nov 7, 2019, 12:07 PM IST

Updated : Nov 7, 2019, 12:14 PM IST

इस बार उत्तराखंड के क्षेत्र प्रमुखों के 89 पदों में 56 पर महिलाओं ने अपना परचम लहराया. जो कुल क्षेत्र प्रमुखों का करीब 63 फीसदी है.

प्रदेश के क्षेत्र प्रमुखों के 63 फीसदी पदों पर महिलाओं का दबदबा.

देहरादून: हरिद्वार को छोड़ प्रदेश के बाकी 12 जिलों के पंचायतों के क्षेत्र प्रमुख, ज्येष्ठ प्रमुख और कनिष्ट प्रमुख पदों पर मतदान संपन्न हो गया है. वहीं इस बार प्रदेश के क्षेत्र प्रमुखों के 89 पदों पर 56 महिलाओं ने अपना परचम लहराया. जो कुल क्षेत्र प्रमुखों का करीब 63 फीसदी है.

प्रदेश के क्षेत्र प्रमुखों के 63 फीसदी पदों पर महिलाओं का दबदबा.

गौर हो कि प्रदेश के क्षेत्र प्रमुखों के 89 पदों में से 27 पदों पर पहले ही प्रत्याशी निर्विरोध चुने जा चुके थे. बाकी 62 पदों पर कुल 148 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे. जिनके परिणाम राज्य निर्वाचन आयोग ने घोषित कर दिए हैं. हालांकि कुल पदों में से 56 पदों पर महिलाएं चुनाव जीती हैं. जिसमें से 12 महिला प्रत्याशी निर्विरोध चुनी गई हैं.

जिलेवार चुनाव जीती महिलाओं का आंकड़ा

  • अल्मोड़ा जिले में क्षेत्र प्रमुखों के 11 पदों में से 7 पदों पर महिलाओं ने परचर्म लहराया है. यही नहीं इन विजयी महिलाओं में से एक महिला निर्विरोध चुनी गई है.
  • उधम सिंह नगर जिले में क्षेत्र प्रमुखों के 7 पदों में से 3 पदों पर महिला प्रत्याशी विजयी हुई हैं. यही नहीं इस विजयी महिला प्रत्याशियों में से 2 महिलाएं निर्विरोध चुनी गयी हैं.
  • चम्पावत जिले में क्षेत्र प्रमुखों के 4 पद हैं. इन सभी पदों पर महिलाओं ने जीत दर्ज की है. हालांकि इन चारों सीटों में से एक सीट पर महिला प्रत्याशी निर्विरोध चुनी गई है.
  • नैनीताल जिले में क्षेत्र प्रमुख के 8 पद हैं. जिसमें से 5 क्षेत्र प्रमुख के पदों पर महिला प्रत्याशियों ने अपना परचम लहराया है.
  • पिथौरागढ़ जिले में क्षेत्र प्रमुखों के 8 पद हैं. जिसमे से 7 क्षेत्र प्रमुखों के पदों पर महिलाएं काबिज हुई हैं. इन विजयी महिलाओं में से एक महिला प्रत्याशी निर्विरोध चुनी गई हैं.
  • बागेश्वर जिले में क्षेत्र प्रमुखों के 3 पदों में से 2 पदों पर महिला प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है. इन विजयी महिला प्रत्यशियों में से एक महिला प्रत्याशी निर्विरोध चुनी हुई है.
  • उत्तरकाशी जिले में क्षेत्र प्रमुखों के 6 पद हैं. जिसमें से 4 क्षेत्र प्रमुख पदों पर महिलाओं ने अपना परचम लहराया है. हालांकि इन चारों महिला विजयी सीटों में से एक महिला निर्विरोध चुनी गई है.
  • चमोली जिले में क्षेत्र प्रमुखों के 9 पद हैं. जिसमें से 6 पदों पर महिलाएं चुनाव को जीती हैं और इन जीती महिलाओं में से एक महिला पहले ही निर्विरोध चुनी जा चुकी है.
  • टिहरी गढ़वाल जिले में क्षेत्र प्रमुखों के 9 पदों में से 5 पदों पर महिलाओं ने अपना कब्जा जमाया है और इन विजयी महिला प्रत्याशियों में से एक महिला प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध चुनी जा चुकी है.
  • देहरादून जिले में क्षेत्र प्रमुखों के 6 पद हैं. जिसमें से 3 क्षेत्र प्रमुखों पर महिलाएं काबिज हुई है. वहीं इनमें से दो महिलाएं निर्विरोध जीती हैं.
  • पौड़ी गढ़वाल जिले में क्षेत्र प्रमुखों के 15 पदों में से 8 पदों पर महिला प्रत्यशियों ने जीत दर्ज की है. यही नहीं इन 8 महिला प्रत्याशियों में से 3 महिला प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध चुनी गई थी.
  • रुद्रपयाग जिले में क्षेत्र प्रमुखों के 3 पद हैं, जिसमें से 2 पदों पर महिलाओं का बोलबाला रहा है.
Intro:हरिद्वार जिला छोड़ बाकी प्रदेश के 12 जिलों में चल रहे पंचायत चुनाव के क्षेत्र पंचायतों के तमाम पदों पर बुधवार को मतदान के बाद मतगणना भी सम्पन्न हो गयी है। हालांकि इस बार प्रदेश के क्षेत्र प्रमुखों के 89 पदों पर 56 महिलाओ ने अपना परचर्म लहराया है। जो कुल क्षेत्र प्रमुखों का करीब 63 फीसदी है। 





Body:प्रदेश के क्षेत्र प्रमुखो के 89 पदों में से 27 पदों पर पहले ही प्रत्यशी निर्विरोध चुने जा चुके थे। बाकी 62 पदों पर कुल 148 प्रत्याशी चुनावी मैदान में खड़े थे। जिनके परिणाम राज्य निर्वाचन आयोग ने घोषित कर दिए है। हालांकि कुल पदों में से 56 पदों पर महिलाएं चुनाव जीती है। जिसमें से 12 महिला प्रत्यशी निर्विरोध चुनी गई है। 


जिलावार चुनाव जीती महिलाओं के आंकड़े....

• अल्मोड़ा जिले में क्षेत्र प्रमुखो के 11 पदों में से 7 पदों पर महिलाओं ने परचर्म लहराया है। यही नही इन विजयी महिलाओं में से एक महिला निर्विरोध चुनी गई है।

• उधमसिंहनगर जिले में क्षेत्र प्रमुखो के 7 पदों में से 3 पदों पर महिला प्रत्याशी विजयी हुई है। यही नही इस विजयी महिला प्रत्याशियों में से 2 महिलाये निर्विरोध चुनी गयी है।

• चम्पावत जिले में क्षेत्र प्रमुखो के 4 पद है। इन सभी पदों पर महिलाओं ने जीत दर्ज किया है। हालांकि इन चारों सीटों में से एक सीट पर महिला प्रत्याशी निर्विरोध चुनी गई है।

• नैनीताल जिले में क्षेत्र प्रमुख के 8 पद है जिसमे से  5 क्षेत्र प्रमुख के पदों पर महिला प्रत्याशियों ने अपना परचर्म लहराया है। 

• पिथौरागढ़ जिले में क्षेत्र प्रमुखों के 8 पद है जिसमे से 7 क्षेत्र प्रमुखों के पदों पर महिलाए काबिज हुई है। इस विजयी महिलाओ में से एक महिला निर्विरोध चुनी गई है।

• बागेश्वर जिले में क्षेत्र प्रमुखों के 3 पदों में से 2 पदों पर महिला प्रत्याशियों में जीत दर्ज की है। इन विजयी महिला प्रत्यशियों में से एक महिला प्रत्याशी निर्विरोध चुनी हई है। 

• उत्तरकाशी जिले में क्षेत्र प्रमुखों के 6 पद है जिसमें से 4 क्षेत्र प्रमुख पदों पर महिलाओं में अपना परचर्म लहराया है। हालांकि इन चारो महिला विजयी सीटों में से एक महिला निर्विरोध चुनी गई है।

• चमोली जिले में क्षेत्र प्रमुखों के 9 पद है जिसमे से 6 पदों पर महिलाएं चुनाव को जीती है। और इन जीती महिलाओ में से एक महिला पहले ही निर्विरोध चुनी जा चुकी है। 

• टिहरी गढ़वाल जिले में क्षेत्र प्रमुखों के 9 पदों में से 5 पदों पर महिलाओ ने अपना कब्जा जमाया है। और इन विजयी महिला प्रत्याशियों में से एक महिला प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध चुनी जा चुकी है।

• देहरादून जिले में क्षेत्र प्रमुखों के 6 पद है जिसमे से 3 क्षेत्र प्रमुखों के पदों पर 2 महिला प्रत्यशियों ने अपना परचर्म लहराया है। 

• पौड़ी गढ़वाल जिले में क्षेत्र प्रमुखों के 15 पदों में से 8 पदों पर महिला प्रत्यशियों ने जीत दर्ज की है। यही नही इन 8 महिला प्रत्यशियों में से 3 महिला प्रत्यशी पहले ही निर्विरोध चुनी गई थी। 

• रुद्रपयाग जिले में क्षेत्र प्रमुखों के 3 पद है जिसमे से 2 पदों पर महिलाओं का बोलबाला रहा है। 




Conclusion:
Last Updated : Nov 7, 2019, 12:14 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.