ETV Bharat / state

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास, उत्तराखंड में शुरू हुआ जश्न, महिलाओं ने खेली होली

author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : Sep 20, 2023, 9:14 PM IST

Updated : Sep 20, 2023, 10:16 PM IST

Etv Bharat
उत्तराखंड में शुरू हुआ जश्न,

उत्तराखंड में मोदी सरकार के महिला शक्ति वंदन बिल के पास होने पर भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं समेत तमाम महिलाओं में खुशी है. मसूरी और ऊधम सिंह नगर में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की. Women reservation bill passed in Lok Sabha

उत्तराखंड में शुरू हुआ जश्न

देहरादून: लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास होने के बाद पूरे देश में खुशी का माहौल है. इसी क्रम में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता मसूरी पिक्चर पैलेस चौक पर एकत्रित हुईं और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बिल पास होने की खुशी जाहिर की. साथ ही ऊधम सिंह नगर में भी भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने पटाखा फोड़कर बिल का स्वागत किया.

महिला आरक्षण बिल पास करना ऐतिहासिक कदम: मसूरी भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष गुड्डी देवी ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा देश की नई संसद में महिला आरक्षण के लिए नारी शक्ति वंदन विधेयक पास होने पर उत्तराखंड में राजनीति से जुड़ी तमाम महिलाएं खुश हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह ऐतिहासिक कदम है, जो राजनीति में महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा.

लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं का बढ़ेगा प्रतिनिधित्व: उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ेगा और उनकी आवाज बुलंद होगी. महिलाओं से जुड़े मुद्दे विधानसभा और लोकसभा में मजबूती से भी उठ सकेंगे. देश में आधी आबादी महिलाओं की है, लेकिन संसद और विधानसभा में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बहुत कम होता है. ऐसे में 33 प्रतिशत आरक्षण मिलने से लोकतंत्र की सर्वाेच्च संस्थानों में महिलाओं की आवाज और बुलंद होगी.

काशीपुर में महिलाओं ने लगाई एक दूसरे को गुलाल: काशीपुर के महाराणा प्रताप चौक में संसद में महिला आरक्षण बिल लाने के लिए भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद देते हुए एक दूसरे को मिष्ठान वितरित किया. साथ ही एक दूसरे को गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया और मोदी जिंदाबाद के नारे भी लगाए.

ये भी पढ़ें: Parliament Special Session 2023 : महिला आरक्षण बिल लोकसभा में पास, विरोध में पड़े 2 वोट

महिलाओं ने पीएम का जताया आभार: इसी बीच भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों समेत काशीपुर नगर निगम की महापौर ऊषा चौधरी ने कहा कि काफी समय से यह आरक्षण बिल लटका हुआ था, जिसे पेश कर मोदी सरकार ने महिलाओं को नायाब तोहफा दिया है.

ये भी पढ़ें: Amit Shah On Women Reservation Bill : महिला आरक्षण बिल पर गृह मंत्री अमित शाह का जवाब

Last Updated :Sep 20, 2023, 10:16 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.