ETV Bharat / state

VIDEO: बाढ़ की वजह से छत पर फंसे हैं दंपत्ति, 8 दिन से भूखे-प्यासे कर रहे मदद का इंतजार

author img

By

Published : Oct 1, 2019, 11:43 AM IST

बिहार में बाढ़ का तांडव

बिहार के मुंगेर जिले में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए गांव का 40 परिवार घर छोड़कर सड़क किनारे रहने को मजबूर हैं. लगातर हो रही बारिश की वजह से उमाकांत पासवान और उनकी पत्नी गीता देवी पड़ोसी के घर की छत पर शरण लिए हुए हैं.

मुंगेर: बिहार के मुंगेर जिले में एक बुजुर्ग दंपत्ति बाढ़ में फंसे हुए हैं. ये दंपत्ति दूसरे की छत पर शरण लिये हुए हैं. बता दें कि जिले का छह प्रखंड के 18 पंचायत बाढ़ से पूरी तरह प्रभावित है. बरियारपुर-खड़गपुर मुख्य मार्ग के बीच तेलियाडीह पंचायत के कृष्णा नगर गांव में बीते 8 दिनों से पानी लगा है.

बारिश के कारण पूरे जिले में हाहाकार मचा है. बढ़ते जलस्तर को देखते हुए गांव के 40 परिवार घर छोड़कर सड़क किनारे रहने को विवश है. लगातर हो रही बारिश की वजह से उमाकांत पासवान और उनकी पत्नी गीता देवी पड़ोसी के घर की छत पर शरण लिए हुए हैं.

बिहार में बाढ़ का तांडव

माता पिता को बचाने के लिए अधिकारियों से गुहार
इस गांव में आठ से दस फिट तक पानी भर गया है. लोग पानी का जल स्तर कम होने का इंताजर कर रहे हैं. बाढ़ में फंसे दंपत्ति ने इसकी जानकारी अपने बेटे को दी है. सूचना मिलने पर बेटा घर पहुंचा. बेटे का कहना है की मां अस्वस्थ्य है. अभीतक स्थानीय प्रशासन की ओर से कोई मदद नहीं की गई है. उसने अपने माता-पिता को बचाने के लिए अधिकारियों से गुहार लगाई है.

Intro:मुंगेर - बाढ़ के पानी में फंसे आठ दिनों दम्पति. दूसरे की  छत पर रह रहे है दम्पति. बीमारी के कारण वो बाढ़ के पानी घटने का कर रहे इंताजर. घटना खड़गपुर प्रखंड के तेलियाडीह पंचायत के कृष्णा नगर गांव की. जिलाधिकारी ने रेस्क्यू टीम के जरिये दम्पति को बचाये जाने की कही बात. 
Body:मुंगेर जिले में छह प्रखंड के 18 पंचायत बाढ़ से पूरी तरह प्रभावित है. बरियारपुर-खड़गपुर मुख्य मार्ग के बीच तेलियाडीह पंचायत के कृष्णा नगर गांव में जहा लगभग आठ दिनों से अधिक समय से पानी भरा हुआ है वही इस गांव में बाढ़ के पानी को देखते हुए 40 परिवार घर छोड़कर सड़को के किनारे रहने को विवश है. वही इस गांव के दम्पति बाढ़ खत्म होने का इंतजार कर रहे है. लगातर हो रही बारिश को देखते हुए दम्पति उमाकांत पासवान व उसकी पत्नी गीता पड़ोसी के घर की छत पर शरण लिए हुए है. इस गांव में जब आठ से दस फिट पानी भर गया तो दम्पति छत पर अपने दो बकरी, चार मुर्गा के साथ रहने लगे. वही इस घटना की जानकारी जब दम्पति अपने प्रदेश में रह रहे बेटे को दी आज उनका बेटा घर पहुंचा. अपने माँ पिता को बचाने के लिए अधिकारियो से गुहार लगाई है.
बाइट -पुत्र Conclusion:
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.