ETV Bharat / state

Sonia Gandhi B’day: करन माहरा ने हर की पैड़ी पर की पूजा-अर्चना, कार्यकर्ताओं ने काटा केक

author img

By

Published : Dec 9, 2022, 4:52 PM IST

Updated : Dec 9, 2022, 5:53 PM IST

देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ता एआईसीसी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन (Sonia Gandhi birthday) मना रहे हैं. उत्तराखंड में धूमधाम से सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाया जा रहा है. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज दून अस्पताल में फल वितरण (Fruit distribution in Doon Hospital) किया. वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा (Congress State President Karan Mahara) ने भी हर की पैड़ी पर पूजा अर्चना की.

Etv Bharat
करन माहरा ने हर की पैड़ी पर की पूजा अर्चना

देहरादून/हरिद्वार/हल्द्वानी: कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का आज जन्म दिन है. गांधी परिवार रणथंभौर में सोनिया गांधी का जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहा है. वहीं देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ता भी सोनिया गांधी के जन्मदिन को धूमधाम से मना रहा हैं. सोनिया गांधी के जन्मदिन के मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने हरिद्वार में हर की पौड़ी पर पूजा अर्चना की. देहरादून में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोनिया गांधी के जन्म दिवस के मौके पर दून अस्पताल में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया.हल्द्वानी के स्वराज आश्रम में भी कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया.

कांग्रेस ऑफिस में काटा गया केक: देहरादून कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर सोनिया गांधी के दीर्घायु होने की कामना की.सोनिया गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने कहा आज हमारे परिवार की त्याग और बलिदान की प्रतिमूर्ति कहीं जाने वाली सोनिया गांधी का जन्म दिवस है. सभी ने उनके स्वस्थ होने की कामना की है. सभी कार्यकर्ताओं ने आशा जताई है कि उनका मार्गदर्शन हम सभी कांग्रेस जनों को इसी प्रकार मिलता रहे. उन्होंने कहा निश्चित रूप से सोनिया गांधी अस्वस्थ चल रही हैं. ऐसे में हम सभी कार्यकर्ताओं को उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहते हैं.
पढ़ें- Indian Military Academy: 90 साल का सफर, 63 हजार 768 युवा सैन्य अफसर, जानिए पूरा इतिहास

हर की पैड़ी पर पूजा अर्चना: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने विश्व प्रसिद्ध हर की पौड़ी पर पूजा अर्चना कर कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रही सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाया. इस दौरान हरिद्वार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ करण माहरा ने मां गंगा की पूजा अर्चना की. जिसके बाद में गरीबों को प्रसाद भी बांटा गया. करन माहरा ने कहा सोनिया गांधी ने देश की सेवा की है. उन्होंने कहा आज भारतीय जनता पार्टी भले ही जितने मर्जी आरोप या फिर उनका अपमान करते रहे लेकिन उनके बलिदान को दरकिनार नहीं किया जा सकता है.

करन माहरा ने हर की पैड़ी पर की पूजा अर्चना

स्वराज आश्रम में मनाया गया जन्मदिन: हल्द्वानी के स्वराज आश्रम में कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के जन्मदिवस को धूमधाम से मनाया गया. इस दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और विधायक सुमित हृदयेश सहित कई कांग्रेस के नेता व पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे. इस दौरान उन्होंने कहा आज सोनिया गांधी जी के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें दोगुनी खुशी इसलिए है क्योंकि कल हिमाचल में कांग्रेस की प्रचंड जीत हुई है. यह जीत कांग्रेस को संजीवनी प्रदान करेगी. यशपाल आर्य ने कहा उत्तराखंड में भी कांग्रेस आने वाले समय में एकजुट होकर चुनाव में उतरेगी. उन्होंने कहा कि जिस तरह हिमाचल की जनता ने वहां कांग्रेस के प्रति भरोसा जताया है उसी तरह पर्वतीय राज्य उत्तराखंड में भी अब कांग्रेस मजबूती के साथ जन आंदोलन को उठाएगी.
पढ़ें- 90 सालों में IMA ने दिये 63 हजार से अधिक युवा जांबाज, गौरवशाली रहा है इतिहास

Last Updated :Dec 9, 2022, 5:53 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.