ETV Bharat / state

BJP प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के गैरसैंण बयान पर भड़के माहरा, बोले- शर्म नहीं आती, क्या भांग चढ़ा रखी है?

author img

By

Published : Dec 2, 2022, 5:06 PM IST

Updated : Dec 2, 2022, 6:42 PM IST

गैरसैंण पर दिये भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बयान (BJP State President Statement on Gairsain) के बाद सियासत तेज हो गई है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा (Congress State President Karan Mahara) ने इसे लेकर महेंद्र भट्ट (BJP State President Mahendra Bhatt) पर जोरदार हमला किया है.

Etv Bharat
महेंद्र भट्ट के गैरसैंण वाले बयान पर भड़के कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष

देहरादून: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट (BJP State President Mahendra Bhatt) के बयान पर सियासत तेज हो गई है. जिसमें उन्होंने कहा कि कांग्रेस का गैरसैंण प्रेम मात्र दिखावा है. इसको लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा (Congress State President Karan Mahara) ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भांग चढ़ा रखी है.

करन माहरा ने कहा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को शर्म आनी चाहिए, जो बगैर सोचे समझे इस तरह का बयान दे रहे हैं. उन्होंने कहा गैरसैंण में भवन निर्माण से लेकर तमाम सुविधाएं कांग्रेस की देन हैं. उन्होंने कहा कांग्रेस ने टेंट में गैरसैंण में विधानसभा सत्र चलाया, लेकिन बीते 2 सालों में भाजपा सरकार ने गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित किए जाने के बावजूद वहां सत्र नहीं चलाया. उन्होंने कहा भाजपा शासनकाल में बेटियों के साथ बलात्कार हो रहे हैं, और अंकिता मारी जा रही है. उन्होंने कहा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को अपने गिरेबान में झांकने की जरूरत है.

महेंद्र भट्ट के गैरसैंण वाले बयान पर भड़के कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष
पढे़ं- 'बंगालियों के लिए मछली' कमेंट को लेकर भड़के लोग तो परेश रावल ने मांगी माफी, बोले- मैं...

दरअसल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस गैरसैंण प्रेम मात्र दिखावा है. जिसके बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा नेतृत्व को ऐसे नेताओं पर अंकुश लगाना चाहिए जो बगैर सोचे समझे ऐसे बयान देते रहते हैं. आज गैरसैंण में जो भी विकास कार्य हुए हैं वह कांग्रेस की बदौलत हैं.

Last Updated :Dec 2, 2022, 6:42 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.