ETV Bharat / state

Uttarakhand Assembly: आज विधानसभा में CM धामी विधायक के रूप में लेंगे शपथ

author img

By

Published : Jun 12, 2022, 9:34 PM IST

Updated : Jun 13, 2022, 6:04 AM IST

चंपावत उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे. आज विधानसभा भवन देहरादून में प्रकाश पंत भवन स्थित सभागार में 12:30 विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी उन्हें विधानसभा सदस्य के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी.

Uttarakhand Assembly
सीएम धामी लेंगे विधानसभा सदस्य पद की शपथ

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी सोमवार यानी आज चंपावत उपचुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को विधानसभा सदस्य के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी. प्रकाश पंत भवन स्थित सभागार में आज 12:30 बजे मुख्यमंत्री पुष्कर धामी विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे.

बता दें कि विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा 47 सीटों पर प्रचंड बहुमत की जीत हासिल थी, इसके बावजूद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा विधानसभा से चुनाव हार गए थे. धामी को कांग्रेस प्रत्याशी भुवन कापड़ी ने चुनाव में करारी शिकस्त दी थी.

ये भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी का उत्तराखंड दौरा, CM धामी ने की मुलाकात, टिहरी में करेंगे प्रवास

वहीं, चुनाव में धामी की हार के बाद मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर खूब सियासी कयासबाजी चली थी, लेकिन भाजपा ने आखिरकार युवा चेहरे पुष्कर धामी पर ही अपना दांव खेला. हारने के बाद भी भाजपा ने पुष्कर सिंह धामी को सीएम बनाया.

मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी ने 23 मार्च को शपथ ली थी, अब चंपावत उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के धामी विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ लेंगे. आज सीएम विधानसभा सदस्य के पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे.

Last Updated : Jun 13, 2022, 6:04 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.