ETV Bharat / state

सीतापुर: बच्चा चोरी होने की अफवाह फैलाने में स्कूल टीचर गिरफ्तार

author img

By

Published : Aug 31, 2019, 8:26 PM IST

अफवाह फैलाने में उप प्रधानाचार्य गिरफ्तार.

यूपी के सीतापुर में छात्रों के चोरी होने की अफवाह फैलाना एक विद्यालय के उप प्रधानाचार्य को महंगा पड़ गया. मामले की जांच करते हुए पुलिस ने छात्रों के चोरी होने की घटना को महज अफवाह पाया. इस पूरे मामले को लेकर पुलिस ने अफवाह फैलाने वाले उप प्रधानाचार्य को गिरफ्तार कर लिया.

सीतापुरः यूपी के सीतापुर में छात्रों के चोरी होने की अफवाह फैलाने पर एक विद्यालय के उप प्रधानाचार्य को महंगा पड़ा. अटरिया थाना क्षेत्र के एक निजी विद्यालय स्वरचना स्कूल के उप प्रधानाचार्य रूपेश सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय इंटर कॉलेज जजौर के 2 छात्रों को चोरी होने की लोगों को जानकारी दी. इतना ही नहीं उसने विद्यालय के प्रधानाचार्य को भी छात्रों के चोरी होने की सूचना दी.

जानकारी देते एएसपी.

खबर से इलाके में मचा हड़कंप-

  • मामला अटरिया थाना क्षेत्र का है.
  • यहां के एक निजी विद्यालय के उप प्रधानाचार्य ने बच्चा चोरी की झूठी खबर फैला दी.
  • छात्रों के चोरी होने की सूचना पर इलाके में हडकंप मच गया.
  • जानकारी होते ही पुलिस ने गहनता से छानबीन करते हुए पाया की यह मात्र एक अफवाह है.
  • जिस पर अफवाह फैलाने वाले उप प्रधानाचार्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

इसे भी पढ़ें- सहारनपुर: बच्चा चोरी की अफवाहों पर पुलिस ने घोषणा कर लोगों को किया जागरूक

Intro:सीतापुर: अफवाह फैलाने में उप प्रधानाचार्य गिरफ्तार


सीतापु। यूपी के सीतापुर में छात्रो के चोरी होने की अफवाह फैलाना पर एक विद्यालय के उप प्रधानाचार्य को महंगा पड़ा. मामले की जांच करते हुए पुलिस ने छात्रो के चोरी होने की घटना को महज अफवाह पाया.इस पूरे मामले को लेकर पुलिस ने अफवाह फैलाने वाले उप प्रधानाचार्य को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उप प्रधानाचार्य के खिलाफ विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजने की कार्रवाई की. यह पूरा मामला अटरिया थाना क्षेत्र का है.






बाइट- मधुबन सिंह(एएसपी उत्तरी)


Body:अटरिया थाना क्षेत्र के एक निजी विद्यालय स्वरचना स्कूल के उप प्रधानाचार्य रूपेश सिंह के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय इंटर कॉलेज जजौर के 2 छात्रों को चोरी होने की लोगों को जानकारी दी. इतना ही नहीं उनके द्वारा विद्यालय के प्रधानाचार्य को भी छात्रों के चोरी होने की सूचना दी. धीरे धीरे यह बात पूरे इलाके में फैल गई. छात्रो के चोरी होने की सूचना पर इलाके मे हडकंंप मच गया. जानकारी होते ही थाना पुलिस हरकत में आई. मामले की गहनता से छानबीन करते हुए पुलिस ने छात्रों के चोरी होने की सूचना को महज एक अफवाह पाया. जिस पर पुलिस ने उप प्रधानाचार्य को गिरफ्तार करते हुए जेल भेजने की कार्यवाही की. पूरे प्रकरण को लेकर एएसपी उत्तरी मधुबन सिंह का कहना है की उप प्रधानाचार्य के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज जजौर के प्रधानाचार्य को छात्रों के चोरी होने की सूचना दी गई थी. जिस पर प्रधानाचार्य के द्वारा विद्यालय के सभी छात्रो के अभिभावकों से संपर्क किया गया. जिससे छात्रों के चोरी होने की घटना फर्जी पाई गई. अफवाह फैलाने वाले उप प्रधानाचार्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्यवाही की गई है.





बाइट- मधुबन सिंह(एएसपी उत्तरी)


Conclusion:
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.