ETV Bharat / state

लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारीः कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने मां शाकंभरी का आशीर्वाद लेकर शुरू की यूपी जोड़ो यात्रा

author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : Dec 20, 2023, 3:41 PM IST

Updated : Dec 20, 2023, 3:51 PM IST

यूपी जोड़ो यात्रा (Congress UP Jodo Yatra) की शुरुआत करने से पहले यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने सहारनपुर मां शाकम्भरी देवी मंदिर में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया. यात्रा की बस के आगे नारियल तोड़ कर मंगलकामना की.

Etv Bharat
Etv Bharat

कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा शुरू.

सहारनपुरः उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में यूपी जोड़ो यात्रा का शुभारम्भ से पहले बुधवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने 51 सिद्धपीठ मां शाकम्भरी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना किया. अजय राय ने मान्यता के अनुसार सबसे पहले बाबा भूरे देव मंदिर पर प्रसाद चढ़ाया. इसके बाद ढोल नगाड़ों के साथ माता रानी के दरबार में पहुंचे. यहां उन्होंने मां शाकम्भरी देवी के मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया. इसके बाद यात्रा में शामिल होने वाली बस व अपनी गाड़ी के सामने नारियल तोड़कर मंगल कामना की.

  • "जुड़ेगा उत्तर प्रदेश!
    जुड़ेगा भारत देश!"

    सहारनपुर से UP जोड़ने निकली UP जोड़ो यात्रा के दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्री @kashikirai जी ने सम्राट मिहिर भोज और वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश पायलट की मूर्ति पर माल्यार्पण कर प्रणाम अर्पित किया।

    यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष जी व UP वासियों के… pic.twitter.com/YjE9BCOgN3

    — UP Congress (@INCUttarPradesh) December 20, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

12 जनवरी को लखनऊ में समाप्त होगी यात्राः बता दें कि यूपी जोड़ो यात्रा को कांग्रेस द्वारा भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर निकाला जा रहा है. गंगोह से शुरू होकर 21 दिसम्बर को देवबंद होते हुए मुजफ्फरनगर के पुरकाजी यात्रा पहुंचे पहुंचेगी. यूपी जोड़ो यात्रा 20 दिसम्बर को सहारनपुर से शुरू होकर देवबंद, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजंहापुर, लखीमपुर, सीतापुर होती हुई जाएगी और लखनऊ में जाकर 12 जनवरी को सम्पन होगी.

  • सहारनपुर की धरा पर माँ शाकम्भरी देवी का दर्शन-पूजन कर प्रदेश अध्यक्ष श्री @kashikirai जी के नेतृत्व में शुरू हुई UP जोड़ो यात्रा

    प्यार का सन्देश लेकर चलने वाली इस यात्रा के शुभारंभ के दौरान CLP लीडर @aradhanam7000 जी समेत क़ई राष्ट्रीय नेतागण की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

    सभी ने… pic.twitter.com/Z4WrOW2Hl7

    — UP Congress (@INCUttarPradesh) December 20, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">
यात्रा सफल होने की मां से की प्रार्थनाः इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि 'मां शाकंभरी का दर्शन करके हम लोगों ने उनका आशीर्वाद लिया और हमारी यूपी यात्रा यहां से शुरू हो रही है. जो निश्चित तौर से यहां से निकलकर लखनऊ तक जाएगी. हम सब लोगों ने मां से प्रार्थना की है कि यह यात्रा सफल हो. अच्छे से हमारे साथ सभी वर्ग जो आज परेशान हैं. किसान, मजदूर, नौजवान, महिलाएं, आम आदमी, व्यापारी सब लोगों का पूरा सहयोग मिले. मां सब की मंगल कामना करें. सब लोगों के लिए अच्छा हो यह हम लोगों ने कामना की है.'

इसे भी पढ़ें-कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब यूपी जोड़ो यात्रा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कल मां शाकंभरी देवी का आशीर्वाद लेकर करेंगे शुरू

इसे भी पढ़ें-लोकसभा चुनाव के लिए यूपी में उत्तर प्रदेश जोड़ो यात्रा के सहारे कांग्रेस, राहुल व प्रियंका करेंगे समीक्षा

Last Updated :Dec 20, 2023, 3:51 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.