ETV Bharat / state

मत्स्य मंत्री संजय निषाद बोले- राहुल गांधी की भारत जोड़ो नहीं, बल्कि कांग्रेस तोड़ो यात्रा है

author img

By

Published : Oct 7, 2022, 7:52 PM IST

रायबरेली में मत्स्य मंत्री संजय निषाद
रायबरेली में मत्स्य मंत्री संजय निषाद

रायबरेली में मत्स्य मंत्री संजय निषाद ने गंगा नदी में एक लाख मछलियों को प्रवाहित किया. इस मौके पर उन्होंने क्रांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर निशाना साधा.

रायबरेली: यूपी सरकार के मत्स्य मंत्री संजय निषाद ने शुक्रवार को रायबरेली के डलमऊ गंगा घाट पर पहुंचे. यहां उन्होंने जल जीव संतुलन के लिए गंगा नदी में एक लाख मछलियों के बच्चे छोड़े. साथ ही उन्होंने गंगा नदी में मछलियों के शिकार करने वालों से अपील करते हुए कहा कि वह महीन जाल का उपयोग करके शिकार न करें.
इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ो नहीं बल्कि कांग्रेस तोड़ो यात्रा कर रहे हैं. देश के विभाजन के लिए कांग्रेस ही जिम्मेदार है.

मत्स्य मंत्री संजय निषाद गंगा में मछलियां छोड़ने के दौरान


उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पहले अपनी पार्टी की अंदरूनी कलह को समाप्त करे. जब पाकिस्तान व बांग्लादेश के विभाजन हुआ था उस समय कांग्रेस की सरकार थी. विभाजन के लिए कांग्रेस ही जिम्मेदार है. जब अंग्रेज भारत से गए थे, तब वो एक रुपये का बिस्कुट खरीदने के लिए 1 पाउंड देते थे. अब एक पाउंड के लिए सौ रुपये देने पड़ते है. 70 साल देश पर कांग्रेस ने शासन किया और अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया. अब कांग्रेस भारत जोड़ने की बात कर रही है. जबकि भारत तो पहले से ही जुड़ा हुआ है. कांग्रेस की ही विभाजनकारी नीतियां है.


यह भी पढे़ं:CIFRI स्थापना दिवस पर गंगा में क्यों छोड़ी गईं तीस हजार मछलियां?

यह भी पढे़ं:काशी में गंगा नदी को स्वच्छ बनाए रखने के लिए छोड़ी गईं 2 लाख मछलियां

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.