ETV Bharat / state

मुजफ्फरनगर और मेरठ रहे सबसे ठंडे जिले, न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री

author img

By

Published : Dec 14, 2021, 12:08 PM IST

मौसम
मौसम

उत्तर प्रदेश में शीत ऋतु ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. प्रदेश में लगातार पारे में गिरावट हो रही है. सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर और मेरठ सबसे ठंडे जिले रहे. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दिसंबर के तीसरे सप्ताह से कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो जाएगी.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में शीत ऋतु ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. प्रदेश में लगातार पारे में गिरावट जारी है. सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर और मेरठ सबसे ठंडे जिले रहे. यहां पर न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. इसके साथ ही कानपुर नगर में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और वाराणसी में भी न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दिसंबर के तीसरे सप्ताह से कड़ाके की सर्दी पड़नी शुरू हो जाएगी.

गोरखपुर मंडल में अधिकतम तापमान 1 से लेकर 3 डिग्री सेल्सियस तक सामान्य से कम है. वहीं, मुरादाबाद मंडल में अधिकतम तापमान 1 से लेकर 3 डिग्री सेल्सियस तक सामान्य से ऊपर चल रहा है. अन्य मंडलों में तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस सामान्य से कम या ज्यादा रिकॉर्ड किया गया. बस्ती जिले में सबसे अधिक तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. प्रयागराज व मेरठ मंडल में न्यूनतम तापमान 1 से लेकर 3 डिग्री सेल्सियस तक सामान्य से कम और अन्य जिलों में 1.5 डिग्री सेल्सियस सामान्य से कम या ज्यादा दर्ज किया गया.

प्रमुख शहरों का तापमान

लखनऊ
राजधानी लखनऊ में सोमवार को न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जोकि सामान्य है. मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को राजधानी लखनऊ में सुबह व शाम हल्का कोहरा पड़ने के साथ धुंध छाई रहेगी. अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

गोरखपुर
गोरखपुर में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जोकि सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम है. वहीं, अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जोकि सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है.

वाराणसी
वाराणसी में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जोकि सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा. वहीं, अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जोकि सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम है.

प्रयागराज
प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जोकि सामान्य से एक डिग्री कम है. वहीं, अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जोकि सामान्य है.

मेरठ
मेरठ में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जोकि सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस कम है. वहीं, अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जोकि सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस कम है.

आगरा
आगरा में न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जोकि सामान्य है. वहीं, अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जोकि सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है.

यह भी पढ़ें: आधी रात को पीएम मोदी निकले बनारस की गलियों में, किया काशी दर्शन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. जेपी गुप्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश में शीत ऋतु के प्रभाव के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की जा रही है. दिसंबर के तीसरे सप्ताह से ठंड में और इजाफा होने की संभावना है.

ऐसी ही जरूरी और विश्वसनीय खबरों के लिए डाउनलोड करें ईटीवी भारत ऐप

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.