ETV Bharat / state

यूपी में आने वाले 3 दिनों तक गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी

author img

By

Published : Oct 3, 2022, 9:40 AM IST

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ 4 अक्टूबर से 6 अक्टूबर तक बारिश की चेतावनी जारी की गई है. मौसम में परिवर्तन भी शुरू हो चुका है.

Etv Bharat
यूपी में गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मानसून कमजोर होने की वजह से बारिश का सिलसिला लगभग थम सा गया है. चार-पांच दिनों से मौसम सूखा है. मौसम साफ होने की वजह से सुबह से धूप खिलने के साथ ही बादलों की आवाजाही भी जारी है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक से लेकर 2 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई है. वहीं, मौसम विज्ञान विभाग ने 4 अक्टूबर से लेकर 6 अक्टूबर तक विभिन्न स्थानों पर बारिश होने की चेतावनी जारी की है. पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस प्रयागराज में रिकॉर्ड किया गया. जबकि, न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस सोनभद्र में रिकॉर्ड किया गया.

लखनऊ

राजधानी लखनऊ में रविवार सुबह से आसमान साफ रहा. दिन भर धूप खिली रही. अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जोकि, सामान्य 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है. वहीं, न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जोकि, सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है. मौसम विभाग के अनुसार राजधानी लखनऊ में मंगलवार को ज्यादातर मौसम साफ रहेगा. धूप खिली रहेगी. अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

कानपुर नगर
कानपुर नगर में न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जोकि, सामान्य है.

इसे भी पढे़-भदोही में दुर्गा पंडाल में आग लगने से 70 झुलसे, दो बच्चों सहित तीन की मौत

गोरखपुर
गोरखपुर में न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जोकि, सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है. वहीं, अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जोकि, सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

वाराणसी
वाराणसी में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जोकि, सामान्य है. अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जोकि, सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

प्रयागराज
प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जोकि, सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है. वहीं, अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जोकि, सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

मेरठ
मेरठ में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जोकि, सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है. वहीं, अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जोकि, सामान्य है.

आगरा
आगरा में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जोकि, सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है. वहीं, अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. जोकि, सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस कम है.

यह भी पढ़े-लखीमपुर खीरी हिंसा कांड की बरसी आज, पंचायत को संबोधित करेंगे राकेश टिकैत

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.