ETV Bharat / state

रेलवे ने बदले कई ट्रेनों के रास्ते, लखनऊ जंक्शन और गोमती नगर स्टेशन की ट्रेनें शामिल

author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : Dec 14, 2023, 10:30 PM IST

Updated : Dec 15, 2023, 6:19 AM IST

रेलवे प्रशासन ने कई ट्रेनों के मार्ग परिवर्तन करने का (North Central Railway) फैसला किया है. जानकारी के मुताबिक, उत्तर मध्य रेलवे के परखम-अछनेरा जंक्शन-चिकसाना के स्थान पर ट्रेनों का संचालन परिवर्तित मार्ग परखम-चिकसाना-परखम नवनिर्मित अछनेरा कार्ड लाइन के रास्ते किया जायेगा.

Etv Bharat
Etv Bharat

लखनऊ : उत्तर मध्य रेलवे के परखम-अछनेरा जंक्शन-चिकसाना के स्थान पर ट्रेनों का संचालन परिवर्तित मार्ग परखम-चिकसाना-परखम नवनिर्मित अछनेरा कार्ड लाइन के रास्ते किया जायेगा. मार्ग परिवर्तन के बाद कई ट्रेनों का अछनेरा जंक्शन स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा.

इन ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन

- लखनऊ जंक्शन से 14 अप्रैल 2024 से चलने वाली 20922 लखनऊ जंक्शन-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग मथुरा-परखम-अछनेरा-चिकसाना-भरतपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मथुरा-परखम-चिकसाना-भरतपुर के रास्ते चलाई जाएगी.

- बांद्रा टर्मिनस से 13 अप्रैल 2024 से चलने वाली 20921 बांद्रा टर्मिनस-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग भरतपुर-चिकसाना-अछनेरा-परखम-मथुरा जंक्शन के स्थान पर परिवर्तित मार्ग भरतपुर चिकसाना-परखम-मथुरा जंक्शन के रास्ते चलाई जायेगी.

- गोमती नगर से 10 अप्रैल 2024 से चलने वाली 19716 गोमती नगर-जयपुर, ढेहर का बालाजी एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग मथुरा जंक्शन-परखम-अछनेरा-चिकसाना-भरतपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मथुरा जंक्शन-परखम-चिकसाना-भरतपुर के रास्ते चलाई जायेगी.

- जयपुर, ढेहर का बालाजी से 12 अप्रैल 2024 से चलने वाली 19715 जयपुर, ढेहर का बालाजी-गोमतीनगर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग बांदीकुई-चिकसाना-अछनेरा-परखम-मथुरा जंक्शन के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बांदीकुई-चिकसाना-परखम-मथुरा जंक्शन के रास्ते चलाई जायेगी.

कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन
कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन

- लखनऊ से 16 अप्रैल 2024 से चलने वाली 19402 लखनऊ-अहमदाबाद एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग मथुरा जंक्शन-परखम-अछनेरा-चिकसाना-बांदीकुई के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मथुरा जंक्शन-परखम-चिकसाना-बांदीकुई के रास्ते चलाई जायेगी.

- अहमदाबाद से 15 अप्रैल 2024 से चलने वाली 19401 अहमदाबाद-लखनऊ एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग बांदीकुई-चिकसाना-अछनेरा-परखम-मथुरा जंक्शन के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बांदीकुई-चिकसाना-परखम-मथुरा जंक्शन के रास्ते चलाई जायेगी.

- कामाख्या से 11 अप्रैल 2024 से चलने वाली 19616 कामाख्या-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग मथुरा जंक्शन-परखम-अछनेरा-चिकसाना-बांदीकुई के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मथुरा जंक्शन परखम-चिकसाना-बांदीकुई के रास्ते चलाई जायेगी.

- उदयपुर सिटी से 15 अप्रैल 2024 से चलने वाली 19615 उदयपुर सिटी-कामाख्या एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग बांदीकुई-चिकसाना-अछनेरा-परखम-मथुरा जंक्शन के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बांदीकुई-चिकसाना-परखम-मथुरा जंक्शन के रास्ते चलाई जायेगी.

कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन
कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन

- गोरखपुर से 15 अप्रैल 2024 से चलने वाली 19410 गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग मथुरा जंक्शन-परखम-अछनेरा-चिकसाना-बांदीकुई के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मथुरा जंक्शन-परखम-चिकसाना-बांदीकुई के रास्ते चलाई जायेगी.

- अहमदाबाद से 11 अप्रैल 2024 से चलने वाली 19409 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग बांदीकुई-चिकसाना-अछनेरा-परखम-मथुरा जंक्शन के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बांदीकुई-चिकसाना-परखम-मथुरा जंक्शन के रास्ते चलाई जायेगी.

- भागलपुर से 15 अप्रैल 2024 से चलने वाली 09452 भागलपुर-गांधीधाम विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग मथुरा जंक्शन-परखम-अछनेरा-चिकसाना-भरतपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मथुरा जंक्शन-परखम-चिकसाना-भरतपुर के रास्ते चलाई जायेगी.

- गांधीधाम से 12 अप्रैल 2024 से चलने वाली 09451 गांधीधाम-भागलपुर विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग भरतपुर-चिकसाना-अछनेरा-परखम-मथुरा जंक्शन के स्थान पर परिवर्तित मार्ग भरतपुर-चिकसाना-परखम-मथुरा जंक्शन के रास्ते चलाई जायेगी.

यह भी पढ़ें : 500 करोड़ से डेवलप होगा ये रेलवे स्टेशन; रूफ प्लाजा, मूवी का मजा ले सकेंगे यात्री, एयरपोर्ट जैसी अंतरराष्ट्रीय सुविधाएं

यह भी पढ़ें : बिहार में प्रदर्शन का ये रूप भी देख लीजिए, रेलवे पटरी पर वो लेट गया, ऊपर से गुजर गई ट्रेन, हलक में अटकी रही जान

Last Updated :Dec 15, 2023, 6:19 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.