ETV Bharat / state

लंबी प्रतीक्षा के बाद जारी हुई भाजपा जिला अध्यक्षों की सूची, काफी समय से प्रदेश संगठन में चल रहा था मंथन

author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : Sep 15, 2023, 12:33 PM IST

Updated : Sep 15, 2023, 3:24 PM IST

Etv Bharat
Etv Bharat

यूपी में भाजपा में बड़ा बदलाव करते हुए पार्टी के जिला अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है.

लखनऊ : प्रदेश भाजपा संगठन ने आखिरकार पार्टी के जिला अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है. सूची में 64 जिलाध्यक्ष बदले गए हैं. इस सूची के लिए भाजपा में काफी समय से मंथन चल रहा था. पिछले साल अगस्त माह में भूपेंद्र सिंह चौधरी को उत्तर प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष बनाया था. एक साल से ज्यादा वक्त बीत जाने के बाद भी प्रदेश संगठन की घोषणा न हो पाने के कारण नेतृत्व की किरकिरी भी हो रही थी. जिला अध्यक्षों की सूची जारी होने में इस कारण भी समय लगा कि लोकसभा चुनावों के समीकरण भी साधने थे और नेतृत्व यह भी चाहता था कि किसी भी प्रकार का आपसी द्वेष न हो. शायद यही कारण है कि सूची जारी होने में इतना वक्त लगा. वहीं प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के क्षेत्रों के जिलाध्यक्ष नहीं बदले गए हैं. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी है. भाजपा प्रदेश ने ट्वीटर पर सूची डालकर लिखा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं...

भाजपा ने जारी की सूची
भाजपा ने जारी की सूची
भाजपा ने जारी की सूची
भाजपा ने जारी की सूची
भाजपा ने जारी की सूची
भाजपा ने जारी की सूची

इन जिलों में बदल गए भाजपा के अध्यक्ष : लखनऊ महानगर, लखनऊ जिला, रायबरेली, सीतापुर, हरदोई, अंबेडकर नगर, बाराबंकी, बहराइच, श्रावस्ती, अयोध्या, उन्नाव, गाजीपुर, भदोही, जौनपुर, प्रयागराज, प्रयागराज जिला, यमुना पार, प्रयागराज गंगा पार, कौशांबी, सोनभद्र, प्रतापगढ़, सुलतानपुर, अमेठी, चंदौली, गोरखपुर, आजमगढ़, लालगंज, देवरिया, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, मऊ, कुशीनगर, बस्ती, बलिया, मथुरा जिला, मथुरा महानगर, फिरोजाबाद जिला, अलीगढ़ महानगर, हाथरस, मैनपुरी, आंवला, शाहजहांपुर, कानपुर महानगर उत्तर, कानपुर महानगर दक्षिण, कानपुर देहात, कानपुर ग्रामीण, कन्नौज, औरैया, झासी महानगर, महोबा, चित्रकूट, हमीरपुर, जालौन, फतेहपुर, झांसी महानगर, रामपुर, मुरादाबाद, शामली, अमरोहा, बिजनौर, सहारनपुर महानगर, मुजफ्फरनगर, मेरठ महानगर, मेरठ जिला, गाजियाबाद जिला, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बागपत, संभल, बुलंदशहर के जिलाध्यक्ष बदले गए.

भाजपा ने जारी की सूची
भाजपा ने जारी की सूची
भाजपा ने जारी की सूची
भाजपा ने जारी की सूची
भाजपा ने जारी की सूची
भाजपा ने जारी की सूची
  • भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के सभी नवनियुक्त जिलाध्यक्षों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं।
    (1/2) pic.twitter.com/G2hxFEQy2A

    — Bhupendra Singh Chaudhary (@Bhupendraupbjp) September 15, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

यह भी पढ़ें : भाजपा ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, विशेष सत्र में मौजूद रहने का दिया निर्देश

यह भी पढ़ें : PM Modi in MP: एमपी का किला भेदने के लिए एड़ी-चोटी का बल लगा रही भाजपा, PM मोदी 12 दिन में करेंगे 3 बार दौरे

Last Updated :Sep 15, 2023, 3:24 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.