ETV Bharat / state

चंद्रयान-3 की लैंडिंग के दिन पैदा हुए बच्चों के नाम 'चंद्रयान और चांदनी' रखा

author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : Aug 24, 2023, 7:46 PM IST

चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफलता के बाद एक तरफ सभी भारतीय खुशी से झूम उठे. वहीं गोरखपुर जिला महिला अस्पताल में जन्मे बच्चों के माता-पिता ने इस पल को यादगार बनाने के लिए बच्चों का नाम चांदनी और चंद्रयान रखा है.

चंद्रयान-3 की सफलता पर गोरखपुर में जन्में 7 बच्चे,  माता-पिता ने 'चंद्रयान और चांदनी ' रखा नाम
चंद्रयान-3 की सफलता पर गोरखपुर में जन्में 7 बच्चे, माता-पिता ने 'चंद्रयान और चांदनी ' रखा नाम

चिकित्सा अधीक्षक ने दी जानकारी.

गोरखपुर: चंद्रायन 3 की सफल लैडिंग को लेकर पूरे देश में खुशी की माहौल है. चांद पर चंद्रायन 3 के लैंड होते ही अलग-अलग तरह से खुशियां और जश्न लोगों ने मनाया. इस पल को यादगार बनाने के लिए गोरखपुर में अनोखा प्रयाग किया. चंद्रायन 3 की लैंडिग के दिन गोरखपुर मातृ शिशु कल्याण अस्पताल में पैदा हुए बच्चों के नाम चंद्रायन और चांदनी रखा.

गोरखपुर
गोरखपुर के अस्पाल में चंद्रयान-3 के लैंडिंग के वक्त जन्मे बच्चों का नाम चांदनी और चंद्रयान रखा गया.

चंद्रयान लैंडिंग के समय 7 बच्चों ने लिया जन्मः जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक जय कुमार ने बताया कि भारत के वैज्ञानिकों ने 23 अगस्त को एक इतिहास रचा दिया. जहां चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर लॉन्च करके पूरे दुनिया में भारत ने अपना डंका बजा दिया. इस पल को लोगों ने यादगार बनाने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाए. वहीं गोरखपुर जिला महिला अस्पताल में उस समय 7 बच्चों ने जन्म लिया. इन बच्चों के अभिभावकों ने इन बच्चों का नाम चंद्रयान अभियान से जोड़कर रखा है. लड़की का नाम चांदनी और लड़के का नाम चंद्रयान रखा है.

ये पल रहेंगे यादगरः जिला महिला चिकित्सालय के एसआईसी ने बताया कि इतिहास के इस ऐतिहासिक क्षण को जीवन भर याद रखने के लिए खुद पर और देश पर गर्व करने के लिए अस्पताल में पैदा हुए बच्चों का नाम चंद्रयान-3 अभियान से जोड़कर रखा गया है. परिजनों ने खुद बच्चों का नामकरण कर चिकित्सकों को जानकारी दी.


शिशुओं का नाम चांदनी और चंद्रायनः गोरखपुर जिला महिला अस्पताल में एक नवजात बच्ची को जन्म देने वाले महिला के पति आनंद त्रिपाठी ने कहा कि जिस वक्त उनकी बिटिया इस धरती पर जन्म ली. ठीक उसी समय चंद्रयान-3 ने चंद्रमा पर खुद को स्थापित कर दिया. इस खुशी में उन्होंने अपनी बिटिया का नाम चांदनी रखा. इसी अस्पताल में एक दंपत्ति को जुड़वा बच्चे हुए. महिला के पति विनय गुप्ता ने बताया उन्हें एक बेटा और एक बेटी हुई है. उन्होंने इस महान पल को यादगार बनाने के लिए अपने बेटे का नाम चंद्रयान और बेटी का नाम चांदनी रख दिया है.

यह भी पढ़ें- Chandrayaan-3 : चंद्रमा पर फतह के दिन ओडिशा में जन्मे बच्चों का नाम 'चंद्रयान' रखा गया

यह भी पढ़ें- चंद्रयान-3 की सफल लैंडिग पर सांसद बर्क ने जताई खुशी, कहा- मिसाइल मैन अब्दुल कलाम का सपना हुआ पूरा

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.