ETV Bharat / state

यमुना में डूबीं पांच लड़कियां, एक की मौत, चार को बचाया

author img

By

Published : Mar 31, 2021, 3:28 PM IST

फतेहपुर
फतेहपुर

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में यमुना नदी में नहाने गईं पांच लड़कियां पानी में डूबने लगीं. स्थानीय गोताखोरों ने उनमें से चार को बचा लिया लेकिन एक किशोरी की मौत हो गई.

फतेहपुरः जिले में यमुना नदी में नहाने गईं पांच लड़कियां गहरे पानी में उतर गईं. पानी का बहाव तेज होने के कारण पांचों नदी में डूबने लगीं. लड़कियों को नदी में डूबता देख मौके पर मौजूद स्थानीय गोताखोरों ने चार लड़कियों को बाहर निकाला. एक लड़की की मौत हो गई. पानी से बाहर निकाली गई दो लड़कियों की हालत गंभीर बनी हुई है. दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जिले के ललौली थाना क्षेत्र में हुई इस घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से लापता लड़की की तलाश की. दोपहर में मृतका का शव बरामद हुआ.

यमुना में डूबीं पांच लड़कियां

उरौली गांव की लड़कियां
जिले के ललौली थाना क्षेत्र के उरौली गांव की रहने वाली पांच लड़कियां 14 वर्षीय गुंजन पुत्री अजय पाल,19 वर्षीया ऊषा पुत्री रामधनी, 17 वर्षीया सोनम पुत्री जुग्गीलाल, 18 वर्षीया श्रद्धा पुत्री कल्लू, 13 वर्षीया रीना पुत्री जुग्गीलाल बुधवार सुबह अपने गांव से होकर बहने वाली यमुना नदी में नहाने गई थीं. वहां गहरे पानी में उतर जाने के चलते पांचों लड़कियां पानी में डूबने लगीं. लड़कियों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर मौजूद लोगों ने डूब रही चार लड़कियों को तो बचा लिया लेकिन 13 साल की रीना का पता नहीं चल सका. बाद में पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव बरामद किया.

इसे भी पढ़ेंः हेडकांस्टेबेल ने डूबते युवक को बचाया, एसपी ने किया सम्मानित


क्या कहते हैं अधिकारी
इस मामले में जिले के अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि उरौली गांव की पांच लड़कियां यमुना नदी में नहाने गई थीं. इसमें एक लड़की की नदी में डूब जाने के चलते मौत हो गई. चार लड़कियों को बचा लिया गया है. इसमें दो लड़कियों की स्थिति गंभीर होने के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.