ETV Bharat / state

कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक बोले- अखिलेश यादव के पास अपना कुछ नहीं, दूसरों के घरों को देख चलाते दुकान...पढ़िए पूरी खबर

author img

By

Published : Jan 12, 2022, 9:08 PM IST

प्रदेश में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के भाजपा छोड़ते ही सियासी घटनाक्रम तेजी से बदलने लगा है. उनके सपा में जाने को लेकर कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा है कि अखिलेश यादव के पास अपना कुछ नहीं है.वह दूसरों के घरों को देख अपनी दुकान चलाते हैं. उनका यह सपना कभी पूरा नहीं.

UP Assembly Election 2022, Uttar Pradesh Assembly Election 2022, UP Election 2022 Prediction, UP Election Results 2022, UP Election 2022 Opinion Poll, UP 2022 Election Campaign highlights, UP Election 2022 live, Akhilesh Yadav vs Yogi Adityanath, up chunav 2022, UP Election 2022, up election news in hindi, up election 2022 district wise, UP Election 2022 Public Opinion, यूपी चुनाव न्यूज, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, यूपी विधानसभा चुनाव 2022, कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक , Cabinet Minister Brajesh Pathak,  अखिलेश यादव की न्यूज,  akhilesh yadav news,  कांग्रेस पर हमला,  पीएम की सुरक्षा में चूक,  भाजपा की ताजी खबरें,  बीजेपी की लेटेस्ट न्यूज,  latest news of bjp,  बरेली की कैंट विधानसभा,  Bareilly Cantt Assembly,  भाजपा प्रबुद्ध वर्ग संवाद
कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक बोले- अखिलेश यादव के पास अपना कुछ नहीं, दूसरों के घरों को देख चलाते दुकान.

बरेलीः प्रदेश में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के सपा में शामिल होने को लेकर कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा है कि अखिलेश यादव के पास अपना कुछ नहीं है.वह दूसरों के घरों को देख अपनी दुकान चलाते हैं. उनका यह सपना कभी पूरा नहीं होगा. वह जिले में सिविल लाइंस स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर पहुचे थे.

भाजपा कार्यालय पर प्रबुद्ध वर्ग संवाद में पहुंचे कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक ने शहर और कैंट विधानसभा के लोगों से बातचीत की. उन्होंने भाजपा नेताओं को चुनाव में जीत का मंत्र दिया. वहीं उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्य और अन्य विधायकों के इस्तीफे को लेकर कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है. हमने प्रशिक्षित कैडर तैयार किया है. पांच वर्ष जनता के बीच रहकर किया है.

यह बोले कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक.

यह लोकतंत्र का महापर्व है. उन्होंने कहा कि परिणाम भाजपा के पक्ष में ही आएगा. वह बोले, अखिलेश यादव के पास अपना कुछ नहीं है, वह दूसरे के घरों और व्यवस्था को देखकर अपनी दुकान चलाना चाहते हैं. उनका सपना कभी पूरा नहीं होगा. उन्होंने दावा किया कि पार्टी प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी.

ये भी पढ़ेंः स्वामी प्रसाद मौर्य 14 जनवरी को समाजवादी पार्टी में होंगे शामिल

उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस का इतिहास षड्यंत्रकारी रहा है इसलिए जनता ने उनको नकार कर हाशिए पर धकेल दिया है.

पंजाब में पीएम की सुरक्षा में चूक को लेकर कहा कि पंजाब की सरकार ने जो काम किया है वह बहुत ही दुखद और चिंतनीय है. सर्वोच्च न्यायालय इसकी जांच कर रहा है.

ऐसी ही जरूरी और विश्वसनीय खबरों के लिए डाउनलोड करें ईटीवी भारत ऐप

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.