ETV Bharat / state

जनकपुर से अयोध्या पहुंची शोभायात्रा, पवित्र जल और धनुष बाण चंपत राय को सौंपा

author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : Jan 14, 2024, 7:59 PM IST

बिहार के सिद्धेश्वर से शुरू होकर श्रीराम तीर्थों का जल और मिट्टी लेकर शोभायात्रा आज अयोध्या पहुंची. केंद्रीय मंत्री अश्वनी कुमार चौबे (Minister Ashwani Kumar Choubey) ने भगवान राम के धनुष और पवित्र जल को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय (Trust General Secretary Champat Rai) को सौंपा.

Etv Bharat
Etv Bharat
जनकपुर से अयोध्या पहुंची शोभायात्रा

अयोध्या: 11 जनवरी को बिहार के सिद्धेश्वर से शुरू होकर बिहार के श्रीराम तीर्थों का जल एवं मिट्टी का पूजन और भव्य शोभायात्रा आज अयोध्या पहुंची. आविर्भाव एवं अभ्युदय शोभायात्रा के नाम से आयोजित किए गए इस कार्यक्रम की शुरुआत श्री राम कर्मभूमि न्यास सिद्धाश्रम सिद्धेश्वर बिहार से 11 जनवरी को शुरू हुई थी जो 4 दिन का सफर पूरा कर आज अयोध्या पहुंच गई. यहां पर केंद्रीय मंत्री और संस्था के न्यास अध्यक्ष अश्वनी कुमार चौबे ने भगवान राम के अस्त्र धनुष और पवित्र जल को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को सौंप दिया. इस शोभायात्रा में जनकपुर मिथिलांचल बिहार से बड़ी संख्या में राम भक्त अयोध्या पहुंचे हैं.

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने बताया कि भगवान राम की आविर्भाव अभ्युदय रथ यात्रा आज अयोध्या पहुंची. भगवान राम के ससुराल मिथिलांचल जनकपुर धाम से संदेश लेकर एक यात्रा रवाना हुई थी, जहां से भगवान राम का आविर्भाव हुआ. श्रृंगी ऋषि के आश्रम के गंगाजल और पवित्र मिट्टी के साथ सिद्धाश्रम बक्सर जहां पर भगवान राम ने ताड़का का वध किया था, उसी स्थान पर सबसे पहले रामेश्वर राम का शिवलिंग स्थापित किया गया था, वहां से यह यात्रा चलकर आई है. उन्होंने कहा कि पवित्र जल और भगवान राम के धनुष बाण को आज अर्पित कर रहे हैं. इस यात्रा के माध्यम से भगवान राम के पराक्रम और उनके मर्यादा पुरुषोत्तम चरित्र को जनता तक पहुंचाने का प्रयास किया है.

यह भी पढ़ें: ETV Bharat Exclusive: देखें प्राण प्रतिष्ठा के दिन क्या पहनेंगे रामलला, कर लें पोशाक का दीदार

यह भी पढ़ें: विश्व की सबसे बड़ी और भारी रामायण: 3000 किलो स्टील से बनेगी, हाईटेक सेंसर से पलटे जाएंगे पन्ने

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.