ETV Bharat / state

विश्व की सबसे बड़ी और भारी रामायण: 3000 किलो स्टील से बनेगी, हाईटेक सेंसर से पलटे जाएंगे पन्ने

author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : Jan 14, 2024, 5:02 PM IST

Updated : Jan 14, 2024, 10:54 PM IST

आगरा में तीन हजार किलोग्राम स्टील की रामायण (3000 kilograms steel Ramayan in Agra) बनाया जा रही है. आगरा के शास्त्रीपुरम में में श्री कृष्णा ग्रंथालय धरोहर संस्था स्टील पर वाल्मीकि रामायण का निर्माण (World's largest and heaviest Ramayana) कर रही है.

Etv Bharat
Etv Bharat The biggest steel Ramayana is being built in Agra तीन हजार किलोग्राम स्टील की रामायण विश्व की सबसे बड़ी और भारी रामायण 3000 kilograms steel Ramayan

आराधना सैनी ने बतायी विश्व की सबसे बड़ी और भारी रामायण की खासियत

आगरा: आगरा में एक संस्था अयोध्या के श्री राम मंदिर के लिए तीन हज़ार किलोग्राम की स्टील से निर्मित वाल्मीकि रामायण तैयार कर रही हैं. संस्था ने प्रारूप के तौर पर रामायण का 95 किलोग्राम का महात्म तैयार कर लिया हैं. बड़ी रामायण श्री राम मंदिर की वर्षगांठ पर भेंट की जाएगी. इसमें कई प्रकार की अनोखी खूबियां (World's largest and heaviest Ramayana) होगी.

सतयुग से लेकर कलयुग तक ईश्वर के साक्षात निराकार स्वरूप की कल्पना हमे वेद-पुराण और रामायण सहित अन्य ग्रंथो में देखने को मिलती हैं. लेकिन आधुनिक तकनीक की दुनियां में वेद-पुराणों को सुरक्षित रखने के लिए लोग काफी चिंतित हैं. इसी समस्या के समाधान के लिए आगरा के शास्त्रीपुरम में स्थित श्री कृष्णा ग्रंथालय धरोहर संस्था स्टील निर्मित वाल्मीकि रामायण का निर्माण कर रही है. इसका 95 किलोग्राम का महात्म संस्था ने तैयार कर लिया है. इसका बड़ा स्वरूप अयोध्या के श्री राम मंदिर की वर्षगांठ पर भेंट किया जाएगा.

संस्था की सदस्य आराधना सैनी ने बताया कि कोरोना के खाली समय मे घर की सफाई के दौरान रामायण मिली. उसके पन्ने फट गए थे और उसमें दीमक लग गयी थी. इसे देखकर धार्मिक आस्था विचलित हुई. उन्होंने सोचा कि क्यों न ग्रंथ को धातु पर उकेरा जाए. संस्था के सदस्यों ने विचार-विमर्श कर पूरी एक महीने की मेहनत से 95 किलोग्राम की छोटी रामायण का महात्म तैयार कराया है. इस स्टील की रामायण में सात पन्ने हैं. इसके प्रत्येक पेज पर महर्षि वाल्मीकि रामायण की चौपाइयां, श्लोक उकेरे गए हैं. इस महात्म स्वरूप को जल्द मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपा जाएगा.

वहीं संस्था अयोध्या के श्री राम मंदिर के लिए एक विशाल स्टील की रामायण का निर्माण कर रही है. यह विश्व की सबसे बड़ी और भारी रामायण होगी. संस्था की सदस्य आराधना सैनी ने बताया कि महात्म तैयार होने के बाद बड़ी रामायण का निर्माण शुरू किया जा चुका है. यह विशेष तकनीक से लैस होगी. इस रामायण का वजन 3 हजार किलोग्राम होगा. इसका एक पन्ना 100 किलोग्राम का होगा, जो सेंसर की सहायता से पलटा जा सकेगा. रामायण में 30 से 35 पेज होंगे.

इसकी लंबाई और चौड़ाई का अनुपात 9×5 फिट होगी. इसके प्रत्येक पेज की मोटाई 2.5 फिट और चौड़ाई 5 फिट की होगी. इस भव्य रामायण स्वरूप को संस्था श्री राम मंदिर की वर्षगांठ पर मंदिर ट्रस्ट को भेंट करेगी. इसके निर्माण में लगभग एक करोड़ रुपए लागत आएगी. इसे बनाने के लिए रामभक्तों और आम जनमानस से सहयोग लिया जा रहा है. विश्व की सबसे बड़ी रामायण आगरा की संस्था श्री कृष्णा ग्रंथालय धरोहर संस्था तैयार करा रही है. इसकी स्थापना वर्ष 2021 में की गई थी.

ये भी पढ़ें- अयोध्या आंखों देखी: विकास का अध्याय, नए सिरे से हो रहा नगर का उत्थान, बात अयोध्या धाम स्टेशन की

Last Updated : Jan 14, 2024, 10:54 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.