ETV Bharat / city

भाजपा के नए संगठन मंत्री धर्मपाल 18 को और राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल कल आएंगे लखनऊ

author img

By

Published : Aug 13, 2022, 4:18 PM IST

Updated : Aug 13, 2022, 8:08 PM IST

Etv Bharat
Etv Bharat

भाजपा के नवनियुक्त संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह 18 को और राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल कल लखनऊ पहुंचेंगे. केंद्रीय संगठन ने उनको राष्ट्रीय महामंत्री बनाकर तेलंगाना, उड़ीसा और बंगाल का प्रभार दिया है.

लखनऊ : भाजपा के नवनियुक्त संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह 18 को और राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल कल लखनऊ पहुंचेंगे. सुनील बंसल व धर्मपाल सिंह भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात भी करेंगे.

भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश में महामंत्री संगठन सुनील बंसल की आखिरकार यूपी से विदाई हो गई है. केंद्रीय संगठन ने उनको राष्ट्रीय महामंत्री बनाकर तेलंगाना, उड़ीसा और बंगाल का प्रभार दिया है. तेलंगाना में जल्द ही चुनाव होने वाले हैं. उत्तर प्रदेश में सुनील बंसल पिछले करीब आठ साल से कार्यरत थे. उनके नेतृत्व में अनेक महत्वपूर्ण चुनाव भारतीय जनता पार्टी ने यहां जीते. 15 साल बाद भाजपा की सरकार उत्तर प्रदेश में बनी थी. दोबारा सरकार बनाने का भी अभूतपूर्व कीर्तिमान भाजपा ने बनाया. 2024 का लोकसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह के देखरेख में लड़ेगी.
यह भी पढ़ें : 28 हजार से ज्यादा परिवारों ने उठाया दानपात्र योजना का लाभ, जानिये क्या है खास

यूपी भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान महामंत्री संगठन सुनील बंसल की देखरेख में भाजपा ने 2014 लोकसभा, 2017 विधानसभा, 2019 लोकसभा और इसके बाद में 2022 विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज की. इसके अलावा भाजपा ने कई बार निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव में भी काफी सफलता प्राप्त की.

ऐसी ही जरूरी और विश्वसनीय खबरों के लिए डाउनलोड करें ईटीवी भारत ऐप

Last Updated :Aug 13, 2022, 8:08 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.