ETV Bharat / city

आम आदमी पार्टी ने जिला और महानगर अध्यक्ष किए नियुक्त, देखें लिस्ट

author img

By

Published : Aug 1, 2022, 6:25 PM IST

etv bharat
आम आदमी पार्टी

उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी ने संगठन को मजबूत करने के लिए 10 जिलों में जिला और महानगर अध्यक्ष की नियुक्ति की है. आप के यूपी प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी.

लखनऊ : आम आदमी पार्टी के उत्तर-प्रदेश में संगठन निर्माण की दिशा में बड़ी पहल की है. उत्तर प्रदेश के प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सोमवार को ट्वीट कर 10 जिलों के जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष की नियुक्ति की जानकारी दी है. इनमें सहारनपुर से विशाल गौतम, हापुड़ से महेंद्र सिंह त्यागी, अलीगढ़ से सुनील कुमार यादव, गाजीपुर से केशव प्रसाद बिंद, अमेठी से हरिशंकर जायसवाल, मिर्जापुर से शेषधर दुबे, फतेहपुर से वेद प्रकाश पटेल को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी है.

इसके अलावा वाराणसी महानगर से अखिलेश पांडेय और अलीगढ़ महानगर से इमरान राजा को महानगर अध्यक्ष का दायित्व दिया गया है. निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह, नि. प्रदेश महासचिव दिनेश पटेल, वैभव जायसवाल, मुकेश सिंह आदि ने सभी अध्यक्षों को बधाई देतें हुए उम्मीद जताई है कि उपरोक्त नियुक्ति से संगठन को मजबूती मिलेगी.

नये जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष

  1. मिर्जापुर- शेषधर दुबे
  2. फतेहपुर- वेद प्रकाश पटेल
  3. सहारनपुर- विशाल गौतम
  4. हापुड़- महेंद्र सिंह त्यागी
  5. अलीगढ़- सुनील कुमार यादव
  6. गाजीपुर- केशव प्रसाद बिंद
  7. फर्रुखाबाद- नीरज कुमार शाक्य
  8. अमेठी- हरिशंकर जयसवाल
  9. वाराणसी महानगर- अखिलेश पांडेय
  10. अलीगढ़ महानगर- इमरान राजा

ऐसी ही जरूरी और विश्वसनीय खबरों के लिए डाउनलोड करें ईटीवी भारत ऐप

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.