Jaipur, Rajasthan Assembly Election Result 2023 : गजेंद्र सिंह शेखावत बोले- जादूगर का जादू खत्म हुआ
Published : Dec 3, 2023, 11:58 AM IST
|Updated : Dec 3, 2023, 12:08 PM IST
जयपुर. केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राज्य में भाजपा की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि जादूगर का जादू खत्म हुआ. अब प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी. भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि यह मैंने पहले ही कहा था कि राज्य में भाजपा स्पष्ट और प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी. यह अब साफ हो गया है. राजस्थान से जादूगर का जादू खत्म हो गया है. भाजपा मध्य प्रदेश में भी सरकार बनाएगी. केंद्रीय मंत्री शेखावत न मध्य प्रदेश में भाजपा के दो तिहाई बहुमत हासिल करने पर प्रसन्नता जाहिर की.