ETV Bharat / state

Rajasthan Live News : नई दिल्ली में भाजपा प्रदेश अध्यक्षों और संगठन महामंत्रियों की बैठक

author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : Dec 21, 2023, 7:18 AM IST

Updated : Dec 21, 2023, 5:33 PM IST

Rajasthan Live News 21 December 2023
Rajasthan Live News 21 December 2023

17:29 December 21

नई दिल्ली में भाजपा प्रदेश अध्यक्षों और संगठन महामंत्रियों की बैठक

भाजपा प्रदेश अध्यक्षों और संगठन महामंत्रियों की बैठक.शुक्रवार और शनिवार को नई दिल्ली में होगी बैठक.राजस्थान से प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी और संगठन महामंत्री चंद्रशेखर बैठक में लेंगे हिस्सा.लोकसभा चुनाव को लेकर बनाई जाएगी रणनीति.बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित तमाम वरिष्ठ नेता रहेंगे मौजूद. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हो सकते हैं बैठक में शामिल.

16:37 December 21

विधानसभा की कार्यवाही 19 जनवरी तक के लिए स्थगित

विधानसभा की कार्यवाही 19 जनवरी तक के लिए स्थगित

16:17 December 21

विधानसभा स्पीकर के लिए चुने गए वासुदेव देवनानी

16 वीं विधानसभा के अध्यक्ष के लिए सर्वसम्मति से चुने गए वासुदेव देवनानी, निर्विरोध हुआ अध्यक्ष का चुनाव.

14:17 December 21

भाजपा नेताओं और विधायकों का विधानसभा के बाहर प्रदर्शन

संसद परिसर में उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ की मिमिक्री का मामला. उपराष्ट्रपति के अपमान का आरोप लगाकर भाजपा नेताओं और विधायकों का विधानसभा के बाहर प्रदर्शन. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और TMC सांसद कल्याण बनर्जी के खिलाफ प्रदर्शन.

12:50 December 21

भजनलाल शर्मा की पीएम मोदी से मुलाकात

भजनलाल शर्मा की पीएम मोदी से मुलाकात
भजनलाल शर्मा की पीएम मोदी से मुलाकात

दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा. पीएम मोदी से की मुलाकात. सीएम भजनलाल शर्मा के साथ डिप्टी सीएम दीया कुमारी और डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने भी की मुलाकात.

12:36 December 21

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष को लेकर कांग्रेस का समर्थन

Bhajanlal
संसद भवन दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल

वासुदेव देवनानी का विधानसभा अध्यक्ष बनना तय, कांग्रेस ने भी दिया समर्थन. वहीं, संसद भवन दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल से मिले अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी, झुंझुनू सांसद नरेंद्र कुमार, धौलपुर करौली सांसद मनोज राजोरिया और सीकर सांसद स्वामी सुमेधानंद. संसद भवन में मौजूद सीएम भजनलाल शर्मा, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिले सीएम भजनलाल शर्मा.

12:33 December 21

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जौसलमेर दौरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 23 को आजीविका मिशन के संवाद कार्यक्रम में लेंगी हिस्सा. आजीविका मिशन की लाभार्थी महिलाओं से करेंगी संवाद. शहीद पूनम सिंह स्टेडियम में आयोजित होगा कार्यक्रम. लाभार्थी महिलाओं से संवाद करने के बाद राष्ट्रपति मुर्मू का होगा संबोधन. कार्यक्रम में आजीविका मिशन की 5 हजार लाभार्थी महिलाएं होंगी शामिल. जैसलमेर सहित आस पास के जिलों से भी कार्यक्रम में हिस्सा लेने महिलाएं आएंगी जैसलमेर. 23 दिसंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जैसलमेर दौरे को लेकर तैयारियां जोरों पर. मुख्यत: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सेना के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आ रही हैं जैसलमेर. राष्ट्रपति के दौरे को लेकर मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम अब तक प्रशासनिक अधिकारियों के पास नहीं, लेकिन सेना के कार्यक्रम के साथ लाभार्थी महिलाओं से संवाद का कार्यक्रम की तैयारियां जारी.

11:39 December 21

जैसलमेर से बड़ी खबर

दो कोरोना मरीजों की पुष्टि के बाद राहत. 60 लोगों के सैंपल के बाद सभी की रिपोर्ट आई नेगेटिव. कल संपर्क में आए दोनों मरीजों के लोगों के लिए गए थे सैम्पल. सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद चिकित्सा विभाग ने ली राहत की सांस. फिर भी अलर्ट मोड पर है चिकित्सा महकमा.

07:13 December 21

राजस्थान में कोरोना के मामले

राजधानी जयपुर में भी कोरोना की दस्तक. SMS मेडिकल कॉलेज के अटैच अस्पतालों में मिले दो कोविड पॉजिटिव. दोनों ही मरीज दूसरे जिलों से आए हैं उपचार के लिए जयपुर. एक मरीज भरतपुर का और दूसरा मरीज झुंझुनूं का बताया जा रहा है.

Last Updated :Dec 21, 2023, 5:33 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.