ETV Bharat / state

Padma Awards 2023 : राजस्थान की तीन शख्सियत को राष्ट्रपति मुर्मू ने प्रदान किए पद्म पुरस्कार

author img

By

Published : Mar 22, 2023, 10:10 PM IST

Updated : Mar 22, 2023, 10:52 PM IST

Padma Awards 2023
पद्म पुरस्कार से सम्मानित राजस्थान के शख्सियत

नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म पुरस्कार प्रदान (President conferred Padma awards) किए. इनमें राजस्थान के लक्ष्मण सिंह लापोड़िया, मूलचंद लोढ़ा और अहमद हुसैन-मोहम्मद हुसैन को भी पद्मश्री से सम्मानित किया गया.

राष्ट्रपति मुर्मू ने प्रदान किए पद्म पुरस्कार

नई दिल्ली/जयपुर. देश की राजधानी नई दिल्ली में बुधवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य समारोह में पद्म पुरस्कार प्रदान किए गए. साल 2023 के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नागरिक अलंकरण समारोह में इन पुरस्कारों को प्रदान किया. आज आयोजित हुए समारोह में कुल 52 पद्म पुरस्कार दिए गए. इनमें से दो पद्म विभूषण, 4 पद्मभूषण और 46 पद्मश्री पुरस्कार शामिल हैं. राष्ट्रपति ने सार्वजनिक महत्व के क्षेत्र में राजनेता एसएम कृष्णा को पद्म विभूषण प्रदान किया. इस दौरान राजस्थान के लक्ष्मण सिंह लापोड़िया, मूलचंद लोढ़ा और अहमद हुसैन-मोहम्मद हुसैन को भी पद्मश्री से सम्मानित किया गया.

ये शख्सियत हुई पद्म पुरस्कारों से गौरवान्वित : जल के क्षेत्र में अपना विशेष योगदान देने वाले जयपुर जिले के लापोड़िया गांव निवासी लक्ष्मण सिंह को राष्ट्रपति भवन में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह के बीच पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किया गया. लापोड़िया ने ड्राई जोन में तब्दील हो चुके क्षेत्र में जल संरक्षण और पर्यावरण बचाने की दिशा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया था. इसकी वजह से उन्हें साल 2023 के पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. लक्ष्मण सिंह लापोड़िया को पुरस्कार प्रदान किए जाने पर ट्वीट करते हुए केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने प्रसन्नता जाहिर की और शुभकामनाएं प्रेषित की.

Padma Awards 2023
जन जागरण संस्थान के संस्थापक मूलचंद लोढ़ा को पद्मश्री

पढ़ें. Padma Awards: कर्नाटक के पूर्व सीएम कृष्णा, उद्योगपति बिड़ला, गायिका सुमन कल्याणपुर पद्म पुरस्कार से सम्मानित

समाज सेवा के लिए पद्मश्री : आदिवासी बाहुल्य डूंगरपुर जिले में सामाजिक सेवा के जरिए जनचेतना जागृत करने वाले और जन जागरण संस्थान के संस्थापक मूलचंद लोढ़ा को भी पद्मश्री से सम्मानित किया गया. उन्होंने रिकॉर्ड संख्या में नेत्र शल्य चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया और अत्यंत पिछड़े क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के लिहाज से महत्वपूर्ण योगदान दिया है. उन्होंने आदिवासी समाज को मुख्यधारा से जोड़े रखने के लिए भी लगातार प्रयास किए.

संगीत से जुड़े हुसैन बंधु भी सम्मानित : साल 2023 में पद्मश्री से सम्मानित किए जाने वाले राजस्थान के गणमान्य लोगों में संगीत जगत की शख्सियत हुसैन बंधु भी शामिल हैं. गजल गायकी के क्षेत्र में अहमद हुसैन और मोहम्मद हुसैन के जलवे का हर कोई कायल है. जयपुर के रहने वाले गायक कलाकार अहमद हुसैन और मोहम्मद हुसैन 43 साल से गजल, क्लासिक म्यूजिक और भजन गा रहे हैं. हुसैन बंधु अपनी कामयाबी पर कहते हैं कि हमारे पिता ने हमें कहा था कि मेरे इल्म को अपनाना, मेरे टोन को नहीं.

  • मैं पद्मश्री 2023 का महान सम्मान प्राप्त करने के लिए हमारे राजस्थान के गौरव समाजसेवी श्री लक्ष्मण सिंह जी को सादर बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। #PadmaAwards2023 pic.twitter.com/T6dNZ1vocA

    — Gajendra Singh Shekhawat (@gssjodhpur) March 22, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

राष्ट्रपति भवन में बुधवार को आयोजित समारोह में राजस्थान मूल के कारोबारी और बिरला समूह के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिरला को भी पद्म भूषण से सम्मानित किया गया. बिड़ला का परिवार राजस्थान के झुंझुनू जिले के पिलानी से ताल्लुक रखता है. वहीं, झुंझुनू जिले के प्रवासी और शेयर कारोबारी राकेश झुनझुनवाला को मरणोपरांत पद्मश्री से सम्मानित किया गया. राकेश झुनझुनवाला का परिवार भी झुंझुनू से निकलकर मुंबई गया था.

Last Updated :Mar 22, 2023, 10:52 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.