ETV Bharat / city

अशोक चांदना ने जन्मदिन पर किया शक्ति प्रदर्शन, पायलट ने दी बधाई

author img

By

Published : Oct 13, 2022, 4:50 PM IST

Updated : Oct 13, 2022, 7:03 PM IST

Pilot wishes Ashok Chandna on his birthday
Pilot wishes Ashok Chandna on his birthday

खेलमंत्री अशोक चांदना को पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने बधाई (Pilot wishes Ashok Chandna on his birthday) दी है. गुरुवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में भी चांदना के जन्मदिन पर विशेष कार्यक्रम हुआ. इसके बाद चांदना शक्ति प्रदर्शन के साथ अपने विधानसभा क्षेत्र हिंडोली पहुंच गए.

जयपुर. खेल मंत्री अशोक चांदना के जन्मदिन के मौके पर गुरुवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. स्टेडियम में खिलाड़ियों के बीच खेल मंत्री अशोक चांदना ने अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया. इसी बीच पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने (Pilot wishes Ashok Chandna on his birthday) भी अशोक चांदना को जन्म दिवस के मौके पर बधाई दी. ऐसे में खेल मंत्री अशोक चांदना शक्ति प्रदर्शन करते हुए अपने विधानसभा क्षेत्र भी पहुंचे.

खेल मंत्री अशोक चांदना के जन्मदिन के मौके पर सवाई मानसिंह स्टेडियम में खिलाड़ियों की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यहां चांदना भी पहुंचे और खिलाड़ियों के साथ केक काटकर जन्मदिन सेलिब्रेट किया. वहीं प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए खेल मंत्री अशोक चांदना को जन्मदिन की बधाई दी. दरअसल चांदना को पायलट का विरोधी माना जाता है और पुष्कर में जब उनपर जूते उछाले गए थे तब चांदना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पायलट पर निशाना साधा था.

dsa
dsa

पढ़ें. गहलोत के गुर्जर मंत्री ने पायलट को धमकाया, कहा- मैं लड़ने पर आया तो एक ही बचेगा

SMS स्टेडियम में आयोजित हुए कार्यक्रम के बाद खेल मंत्री अशोक चांदना अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए रवाना हो गए. इस दौरान अशोक चांदना के साथ पूरा लवाजमा मौजूद रहा और शक्ति प्रदर्शन करते हुए बड़ी संख्या में गाड़ियों की रैली के साथ वे अपने विधानसभा क्षेत्र हिंडोली (Ashok Chandna reached hindoli) पहुंचे. इसके अलावा प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से अशोक चांदना को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी हैं.

Last Updated :Oct 13, 2022, 7:03 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.