ETV Bharat / city

BJP women workers met Vasundhara Raje: राजे की कुशलक्षेम पूछने पहुंची महिलाओं ने समर्थन में लगाए नारे, कहा- वसुंधरा हमारी रोल मॉडल

author img

By

Published : Mar 3, 2022, 3:41 PM IST

Updated : Mar 3, 2022, 11:33 PM IST

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से कुशलक्षेम पूछने उनके निवास पर बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची. राजे की कार एक्सीडेंट की खबर सुनने के बाद उनका हाल जानने पहुंची महिलाओं ने उनके समर्थन में नारे लगाए. इस दौरान राजे ने महिलाओं से मुलाकात की (Vasundhara Raje with BJP Women workers) और उन्हें धन्यवाद दिया.

BJP women workers met Vasundhara Raje
BJP women workers met Vasundhara Raje

जयपुर. पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से कुशलक्षेम पूछने उनके निवास पर गुरुवार को बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची. इस दौरान महिलाओं ने राजे के समर्थन में जमकर नारेबाजी की और कुछ ऐसे नारे भी लगा दिए जो अब प्रदेश भाजपा के गलियारों में चर्चा का विषय बने हुए हैं.

दरअसल बुधवार को भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे की कार के एक्सीडेंट की खबर जब आम जन तक पहुंची, तो उनके समर्थक और बड़ी संख्या में महिलाएं राजे का हाल जानने उनके घर पहुंच गई. हालांकि इनमें अधिकतर महिलाएं भाजपा नेत्री ही (BJP women workers met Vasundhara Raje) हैं, जिनमें से अधिकतर पूर्व में पार्टी में किसी ना किसी पद पर काबिज रही हैं. इन सभी महिलाओं ने पूर्व सीएम का आभार भी व्यक्त किया कि उन्होंने बड़ा दिल रखते हुए एक्सीडेंट करने वाली बच्ची को नसीहत देते हुए माफ कर दिया और उसके सिर पर हाथ रख कर उसे आशीर्वाद दिया.

राजे की कुशलक्षेम पूछने पहुंची महिलाओं ने समर्थन में लगाए नारे

पढ़ें: बड़ी खबर : पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की कार का हुआ एक्सीडेंट, जानिए पूरा मामला...

महिलाओं ने कहा कि वसुंधरा हमारी रोल मॉडल हैं, उन्हें ईश्वर हमेशा सुरक्षित रखे. राजे ने सभी महिलाओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि आप सब महिलाओं और प्रदेशवासियों की शुभकामनाएं और ईश्वर का आशीर्वाद मेरे साथ है. इसलिए जो भी मुसीबत आती है, टल जाती है.

महिलाओं ने राजे की मौजूदगी में लगाए यह नारे: वहीं राजे से मिलने पहुंची महिला कार्यकर्ताओं ने इस दौरान राजे के समर्थन में जमकर नारेबाजी भी की. महिलाओं ने 'मांगती मरुधरा, वसुंधरा...वसुंधरा... पुकारती मरुधरा, वसुंधरा वसुंधरा' के साथ ही 'केसरिया में हरा हरा.. वसुंधरा वसुंधरा..' सहित समर्थन में कई नारे लगाए.

पढ़ें: वसुंधरा राजे का जन्मदिन या शक्ति प्रदर्शन, हाड़ौती से लेकर जयपुर तक तैयारियों में जुटे समर्थक

यह महिला नेत्री अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंची 13 सिविल लाइंस: राजे की कुशलक्षेम पूछने आने वाली महिलाओं में राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुमन शर्मा, पूर्व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कविता मालिक, स्नेहा साबू, बीना मेठी, कुंती शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री नवरत्न छीपा, उपाध्यक्ष रजनी पांडे, भांकरोटा भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष इंदू, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष नीता यादव, महिला मोर्चा की मंत्री प्रेम यादव, सांगानेर मंडल की महिला मोर्चा अध्यक्ष बिंदु शर्मा भी मौजूद थीं.

पढ़ें: वसुंधरा राजे ने लिखा CM गहलोत को पत्र, कहा- राजस्थानी भाषा को दें राजभाषा का दर्जा

उल्लेखनीय है कि राजे की कार बुधवार को उस वक्त दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जब वे विद्याधर नगर में संत गोविंद देव गिरी महाराज के दर्शन करने जा रही थी. पुलिस ने कार चालक तान्या को पकड़ लिया, लेकिन पूर्व सीएम ने संवेदना दिखाते हुए उसे व उसकी जब्त कार को छुड़वाया और कार धीरे चलाने और यातायात के नियमों की पालना का संदेश भी दिया.

Last Updated :Mar 3, 2022, 11:33 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.