ETV Bharat / city

राजस्थान भाजपा संगठन विस्तार: सांस्कृतिक व पर्यटन प्रकोष्ठ कार्यकारिणी सदस्यों का ऐलान, इन्हें मिली जिम्मेदारी..

author img

By

Published : Dec 28, 2021, 10:41 PM IST

Organizational Expansion in Rajasthan BJP
राजस्थान भाजपा संगठन विस्तार

राजस्थान भाजपा में संगठनात्मक विस्तार (Organizational Expansion in Rajasthan BJP) का सिलसिला जारी है इसी कड़ी में प्रदेश भाजपा के सांस्कृतिक व पर्यटन प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और प्रदेश सह संयोजक के नाम का ऐलान (BJP tourism cell executive member announced) किया गया प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मनीष पारीक ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के निर्देश पर शालिनी शर्मा को प्रकोष्ठ का सह संयोजक बनाया है.

जयपुर. राजस्थान भाजपा में संगठनात्मक विस्तार जारी है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिाय के निर्देश पर भाजपा सांस्कृतिक व पर्यटन प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और प्रदेश सह संयोजक के नाम का ऐलान किया गया है.

प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मनीष पारीक ने पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के निर्देश पर शालिनी शर्मा को प्रकोष्ठ का सह संयोजक (Shalini Sharma BJP Tourism Cell Co Convener) बनाया है.

पढ़ें- Stone Pelting on MP Dushyant Singh Home : पथराव को पूनिया ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण, दिए जांच के आदेश...

वहीं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों में शिवांगी सिंह, अनिल नागौरी, विक्रम सिंह राजपुरोहित, भावेन पाठक, दलपत कुमावत, नारायण राठौड़, मदन प्रजापत, रोहित माथुर, श्वेता शर्मा, शिवदान जोलावास और दिलीप सिंह राठौड़ को नियुक्त किया गया है. इसी तरह विशेष आमंत्रित सदस्य में दृष्टि राय, ललित चतुर्वेदी, सुनीता सांवरिया, और विजय मित्तल को जिम्मेदारी दी गई है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.