पैसे मांगने पर दबंगों ने टोल प्लाजा पर की फायरिंग, CCTV में कैद हुई घटना

By

Published : Jul 27, 2021, 4:43 PM IST

thumbnail

भिंड। भिंड-ग्वालियर नेशनल हाईवे 719 पर स्थित बरेठा टोल प्लाजा पर सुबह 9 बजे के लगभग चार पहिया वाहन पर सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी. फायरिंग में टोल कर्मचारी बाल बाल बचे. मौके पर पहुंची महाराजपुरा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक बरेठा टोल प्लाजा पर चार पहिया वाहन सवार चार युवक टोल प्लाजा को क्रॉस कर रहे थे, टोल कर्मचारियों ने जब पैसे मांगे तो विवाद होने लगा. विवाद होने पर युवकों ने वाहन से बंदूकें निकाल कर के टोल कर्मचारियों पर फायरिंग कर दी. फायरिंग में चली एक गोली टोल के पीछे बने एक मकान में जाकर लगी. जो मकान की दीवार को तोड़कर आर पार हो गई. घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. भिंड के रहने वाले नीरु नामक युवक और उसके साथियों पर फायरिंग करने का आरोप है.

ABOUT THE AUTHOR

author-img

...view details

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.