MP Election 2023: कोलारस से बीजेपी ने सिंधिया समर्थक महेंद्र यादव को मैदान में उतारा, बोले- महाराज के आशीर्वाद से मिला टिकट

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : Oct 21, 2023, 10:34 PM IST

thumbnail

शिवपुरी। भाजपा ने आज 92 प्रत्याशियों की 5 वीं सूची जारी कर दी है. इस सूची में कोलारस से महेंद्र यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है. महेंद्र सिंह यादव सिंधिया के निकटतम राजनेताओं में से एक माने जाते हैं. उन्होंने इस बात को साबित करते हुए यह कहा भी है कि उन्हें सिंधिया जी ने टिकट दिलवाया है. महेंद्र यादव तीसरी बार कोलारस विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं. वर्ष 2013 में महेंद्र यादव के पिता क्षेत्र से चुनाव लड़े और विधायक बने. इसके बाद उनका देहांत हुआ फिर महेंद्र यादव को कांग्रेस पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया, तब भी टिकट सिंधिया जी ने ही दिलवाया था. 2018 के चुनाव मैं महेंद्र यादव को कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बनाया था और इस चुनाव में महेंद्र यादव भाजपा के वीरेंद्र रघुवंशी से 700 वोटो से हार गए थे. इसके बाद कोलारस विधानसभा क्षेत्र का कांग्रेस से प्रतिनिधित्व करने वाले महेंद्र यादव 2020 में सिंधिया के भाजपा में शामिल होने के साथ खुद भी भाजपा के हो गए. अब 2023 में भाजपा ने इन्हें अपना उम्मीदवार बनाते हुए चुनाव मैदान में उतारा है, कोलारस विधानसभा क्षेत्र से मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच होना तय है. कांग्रेस ने इस विधानसभा क्षेत्र से बैजनाथ सिंह यादव को चुनाव मैदान में उतारा है. महेंद्र सिंह यादव का भारतीय जनता पार्टी द्वारा नाम की घोषणा होने के बाद सबसे पहले महेंद्र सिंह यादव कोलारस धर्मशाला हनुमान मंदिर पर हनुमान जी का आशीर्वाद लेने पहुंचे. ईटीवी भारत ने महेंद्र सिंह यादव से की खास बातचीत...

ABOUT THE AUTHOR

...view details

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.