ETV Bharat / state

लड़कियों को निडर बना रही निर्भया टीम, कहा- मनचलों से डरें नहीं, डटकर करें मुकाबला

author img

By

Published : Aug 10, 2019, 9:29 PM IST

टीकमगढ पुलिस द्वारा अश्लीलता और छेड़खानी की घटनाओं को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया गया है. इस अभियान के तहत निर्भया पुलिस स्कूलों में जाकर लड़कियों को सेल्फ-डिफेंस और छेड़छाड़ के खिलाफ जागरुक कर रही है.

ट्रेनिंग देती निर्भया की टीम

टीकमगढ़। महिला अपराध पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस अब लड़कियों को ट्रेनिंग देकर बेखौफ बना रही है और उन्हें सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दे रही है, ताकि अश्लीलता व छेड़खानी की स्थिति में वह खुद ही मनचलों का मुकाबला कर सकें और ईंट का जवाब पत्थर से दे सकें. इसके लिए पुलिस विशेष अभियान चला रही है. जिसके तहत स्कूलों में जाकर निर्भया प्रभारी सूबेदार आर्या पराशर लड़कियों को सेल्फ डिफेंस और ऐसे हालात में खुद का बचाव करने के टिप्स दे रही हैं, साथ ही लड़कियों को गुड और बैड टच के बारे में जानकारी देकर उन्हें जागरुक कर रही हैं.

ट्रेनिंग देती निर्भया की टीम

जिले में पिछले दिनों लड़कियों के साथ छेड़छाड़ के कई मामले सामने आए हैं, जिसके बाद निर्भया पुलिस ने ये खास अभियान चलाया है. इस अभियान के तहत स्कूली लड़कियों को उनके साथ होने वाली अश्लीलता, स्कूल जाते वक्त छेड़छाड़ और राह चलते पीछा करने वाले मनचलों को सबक सिखाने के लिए जागरुक किया जा रहा है. ऐसे हालात में फंस जाने पर लड़कियों को डर नहीं, बल्कि डटकर सामना करने की सलाह दी जा रही है.

छिपाएं नहीं, फौरन परिजनों को बताएं

निर्भया टीम लड़कियों को बता रही है कि अगर ऐसी कोई भी घटना उनके साथ घटित होती है तो बिना छिपाये हुए फौरन घटना की जानकारी अपने परिजनों के साथ ही निर्भया टीम को भी दें, ताकि तत्काल मनचलों पर सख्त कार्रवाई की जा सके.

निर्भीक और निडर रहें लड़कियां

सूबेदार आर्या पराशर ने बताया कि इस अभियान के जरिए लड़कियों को अन्याय और अपराध के खिलाफ खड़ा कर रहे हैं, ताकि वह निडर होकर ऐसे हालात का सामना कर सकें.

अभियान के परिणाम

आर्या पराशर बताती हैं कि इस अभियान के बाद लड़कियों में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है. लड़कियां अब निर्भया टीम को फोन भी लगाती हैं और निर्भया टीम को पत्र भी लिखना शुरु कर दी हैं.

Intro:एंकर इन्ट्रो / टीकमगढ़ जिले में लगातार बढ़ रही लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटनाओं को रोकने के लिए महिला पुलिस द्वारा लड़कियों को किया जा रहा जागरूक


Body:वाईट /01 कुमारी आर्या पराशर निर्भया प्रभारी पुलिस लाइन टीकमगढ़

वाइस ओबर / टीकमगढ़ जिले में लड़कियों के साथ लगातार बढ़ रही अश्लीलता और छेड़खानी की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस द्वारा बिसेस जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है !जिसमे निर्भया प्रभारी सूबेदार आर्या पराशर द्वारा स्कूलों में जाकर लड़कियों को टिप्स दिए जा रहे है कि यदि कोई उनके साथ अश्लीलता करता स्कूल जाते बक्त पीछा करता है तो आप लोग डरे नही ओर अलर्ट रहे और घटना की सारी जानकारी पुलिस को दे अपराध की छिपाये नही जिससे अपराधी कर हौसले बुलंद होते है और वह आप के चुप रहने पर बड़ी घटना को भी अंजाम दे सकता है !इसलिए यदि आप लोगो के साथ कोई भी इसप्रकार की घटना कही भी घटित होती है तो उसकी जानकारी अपने परिजनों को ओर पुलिस को दे जिससे ऐसे लोगो पर कार्यवाही की जा सके निर्भया प्रभारी द्वारा लड़कियों को स्कूलों में ओर सार्बजनिक स्थलों पर जागरूक किया जा रहा है !और वही लड़कियों को निर्भया टीम के नम्बर भी दिए जा रहे है !जिससे लडकिया निर्भीक रहे और अपराधी ओर अपराध से डरे नही उसका मुकाबला करें


Conclusion:टीकमगढ़ शहर के दर्जनों स्कूलों में लड़कियों को जागरूक किया जा रहा है और इस दौरान लडकिया नही अपनी अपनी समस्या बताकर इस जागरूकता अभियान को सफल बनाने में जुटे है और लड़कियां अब निर्भया टीम को फोन भी लगाती है और अब तो लडकिया निर्भया टीम को पत्र भी लिखना सुरु कर दिया है !वही गुड़ टच ओर बेड टच को लेकर भी बच्चो को जगरूक किया जा रहा है !कि यदि कोई बाहरी लोग आपको गुड़ टंच ओर बेड टंच करने पर उसका विरोध करे और अपने परिजनों को बताए ओर पुलिस को सूचित करें डरे नही वही बसों में ओर टैक्सियों में सफर करते बक्त यदि कोई अनजान लोग आसपास छेड़खानी अश्लीलता करता है !तो उसका मुकाबला करे और पुलिस को तत्काल बताए डरे नही इस तरह निर्भया टीम द्वारा लड़कियों को छेड़खानी से बचाने के लिए यह बिसेस जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.