ETV Bharat / state

श्योपुर में ईटीवी भारत की खबर का असर, अब जैदा मंडी में ही होगी धान की खरीदी

author img

By

Published : Nov 16, 2019, 2:47 AM IST

Updated : Nov 16, 2019, 4:40 AM IST

श्योपुर में धान की खरीदी नहीं होने से किसानों को धान बेचने राजस्थान जाना पड़ता था. इस मुद्दे को ईटीवी भारत ने प्रमुखता से उठाया, जिसके बाद 19 नवंबर से धान की खरीदी जैदा मंडी में ही होगी.

अब जैदा मंडी में ही होगी धान की खरीदी

श्योपुर। जिले एक बार फिर ईटीवी भारत की खबर का असर हुआ है. अब किसानों को धान बेचने के लिए राजस्थान के कोटा या बारा जैसे शहरों में नहीं जाना पड़ेगा. क्योंकि श्योपुर मंडी में ही करीब दो दशक बाद फिर धान की खरीदी शुरू हो रही है. इसके लिए हरियाणा और श्योपुर के तीन व्यापारियों ने पंजीयन भी करवा लिया है, 19 नवंबर से मंडी में धान की खरीदी शुरू कर देंगे.

जिले में धान की बंपर पैदावार होने के बाद भी धान खरीदी को कोई केंद्र नहीं नहीं होने से किसानों को धान बेचने के लिए राजस्थान जाना पड़ता था. इस मुद्दे को ईटीवी भारत ने प्रमुखता से उठाया था. जिसने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी थी. जिसके बाद मंडी प्रशासन मंडी प्रशासन ने हरिणाया के दो बड़े धान कारोबारियों से संपर्क किया. जिसके चलते हरियाणा कि चौधरी ट्रेडर्स एवं गणेश ट्रेडिंग कंपनी और श्योपुर की नंदनी ट्रेडर्स ने धान खरीदी के लिए लाइसेंस भी ले लिया है.

मंडी सचिव शिवप्रताप सिंह सिकरवार ने बताया कि 19 नवंबर से मंडी में धान की खरीदी शुरू हो जाएगी. इसके लिए गांव-गांव में पर्चे बंटवाए जा रहे हैं, जिससे किसानों को धान बेचने राजस्थान न जाना पड़े.

Intro:एंकर
श्योपुर,ईटीवी भारत की खबर का बड़ा असर धान की खेती करने वाले श्योपुर के किसानों के लिए राहतभरी खबर यह है कि, किसानों को धान बेचने के लिए राजस्थान के कोटा या बारा जैसे शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। ऐसा इसलिए, क्योंकि श्योपुर मंडी में ही करीब दो दशक बाद फिर धान की खरीदी शुरू हो रही है। हरियाणा व श्योपुर के तीन व्यापारियों ने धान खरीदी के लिए पंजीयन भी करवा लिया है, जो 19 नवंबर से मंडी में धान की खरीदी शुरू कर देंगे।

Body:गौरतलब है कि, श्योपुर में धान की बंपर पैदावार होने के बाद भी धान खरीदी के लिए कोई सेंटर न होने का मामला ईटीवी भारत ने ही उठाया था। ईटीवी भारत ने 13 नबम्बर को किसानों की इस समस्या को 'क्षेत्रीय सांसद देश के कृषि कल्याण मंत्री फिर भी जिले के किसानों को धान बेचने जाना पड़ता है राजस्थान' जिसे लेकर खबर प्रकाशित की थी। Conclusion:इस खबर ने राजनीतिक गलियारों में श्योपुर से लेकर दिल्ली हलचल मचा दी। बताया गया है कि उसके बाद सांसद ने श्योपुर जिला प्रशासन को धान की खरीदी के आदेश दिए थे। इसके बाद मंडी प्रशासन ने हरिणाया के दो बड़े धान कारोबारियों से संपर्क किया। हरियाणा के चौधरी ट्रेडर्स एवं गणेश ट्रेडिंग कंपनी ने श्योपुर में धान खरीदी के लिए मंडी प्रशासन ने लाइसेंस भी ले लिया है। इसके बाद श्योपुर की भी एक फर्म नंदनी ट्रेडर्स ने भी धान खरीदी के लिए लाइसेंस बनवाया है। मंडी सचिव शिवप्रताप सिंह सिकरवार ने बताया कि 19 नवंबर ने मंडी में धान की खरीदी शुरू कर रहे हैं। इसके लिए गांव-गांव में पर्चे बंटवाए जा रहे हैं, जिससे किसानों को धान बेचने राजस्थान न जान पड़े।

Last Updated : Nov 16, 2019, 4:40 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.