ETV Bharat / state

Parshuram Janmotsav 2022 : भगवान परशुराम का 11 पवित्र नदियों के जल से किया महा अभिषेक

author img

By

Published : May 3, 2022, 3:54 PM IST

अक्षय तृतीया के अवसर पर भगवान परशुराम के जन्मोत्सव (Parshuram Janmotsav) को लेकर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए. इसी कड़ी में पुजारी महासंघ द्वारा पशुपतिनाथ मंदिर परिसर में भगवान परशुराम का महा अभिषेक किया गया. कार्यक्रम के लिए 11 नदियों का जल मंगाया गया. (Parshuram Janmotsav 2022) ( Mahabhishek of Lord Parashuram)

Abhishek from  11 holy rivers  water
11 नदियों के जल से भगवान परशुराम का अभिषेक

सागर। शहर में भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर लोगों में भारी उत्साह देखा गया. भगवान परशुराम का महाभिषेक 11 पवित्र नदियों के जल से किया गया. पंडित श्याम मनोहर चतुर्वेदी ने बताया कि भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के अवसर पर उनका महा अभिषेक कार्यक्रम पुजारी महासंघ द्वारा पशुपतिनाथ मंदिर में आयोजित किया गया.

जन्म स्थान जानापाव की रज से तिलक : इस कार्यक्रम के लिए देश की पवित्र 11 नदियों का जल एकत्रित किया गया था. जिसमें देश की गंगा, यमुना, नर्मदा, गोदावरी और कावेरी जैसी नदियां शामिल हैं. इन 11 पवित्र नदियों के जल से भगवान परशुराम का विधिविधान से अभिषेक किया गया. इसके साथ ही उनके जन्म स्थान जानापाव की रज से उनका तिलक किया गया.

11 नदियों के जल से भगवान परशुराम का अभिषेक
सीएम शिवराज का बड़ा ऐलान- स्कूलों में पढ़ाया जाएगा भगवान परशुराम का जीवन चरित्र, पुजारियों को 5000 मानदेय

शहर में कई कार्यक्रमों का आयोजन : भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर सागर शहर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इस अवसर पर जहां मंदिरों में विशेष पूजा पाठ हो रहा है. वहीं संध्या के समय शहर के ऐतिहासिक रामबाग मंदिर से भगवान परशुराम की शोभायात्रा शुरू होगी. ये यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरेगी. इस अवसर पर ब्राह्मण संगठनों और अन्य सामाजिक संगठनों द्वारा जगह-जगह भगवान परशुराम की शोभायात्रा का स्वागत किया जाएगा. शोभायात्रा के अलावा वाहन रैली, प्रसाद वितरण और भजन संध्या जैसे आयोजन होंगे.

(Parshuram Janmotsav 2022) ( Mahabhishek of Lord Parashuram)

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.