ETV Bharat / state

किसान सम्मान निधि पर कांग्रेस हमलावर, अतिवृष्टि और बाढ़ प्रभावित किसानों को राहत देने की मांग

author img

By

Published : May 11, 2021, 5:01 PM IST

मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों को किसान सम्मान निधि जारी की है. जिसके बाद कांग्रेस सरकार पर हमलावर हो गई है. पूर्व मंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी ने किसान सम्मान निधि के नाम पर किसानों को गुमराह करने का आरोप लगाया है. उन्होंने सीएम को पत्र लिखकर अतिवृष्टि और बाढ़ प्रभावित किसानों को भी राहत देने की मांग की है.

Congress attacker on Kisan Samman Nidhi
किसान सम्मान निधि पर कांग्रेस हमलावर

सागर। पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने शिवराज सरकार पर किसानों के साथ छलावा करने का आरोप लगाया है. कांग्रेस का कहना है कि सरकार सम्मान निधि के नाम पर किसानों को गुमराह कर रही है. पूर्व मंत्री ने इसके साथ ही एक पत्र लिखकर अतिवृष्टि, बाढ़ प्रभावित किसानों को राहत राशि का तत्काल वितरण कराए जाने की मांग की है.

किसान सम्मान निधि पर कांग्रेस हमलावर

2019-2020 की फसल राहत राशि का वितरण करें

मध्य प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह को लिखे पत्र में कहा है कि यदि शिवराज सिंह को किसानो की अगर इतनी चिंता थी तो वर्ष 2019 और 2020 की फसल राहत राशि का वितरण प्रभावित किसानों को आज तक नहीं क्यों नही किया. पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने प्रदेश के विभिन्न जिलों के किसानों की अतिवृष्टि और बाढ़ से प्रभावित फसलों की वर्ष 2019 की 75 प्रतिशत और वर्ष 2020 की शेष राहत राशि का वितरण प्रभावित किसानों को तत्काल किए जाने की मांग भी की है.

आयकर विभाग की छापेमारी के बाद कांग्रेस हमलावर, अरविंद भदौरिया के इस्तीफे की मांग

सुरेंद्र चौधरी ने शिवराज सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा है कि किसानों के हिमायती होने का दम भरने वाली शिवराज सरकार इस विपदा भरी घड़ी में भी अतिवृष्टि और बाढ़ प्रभावित किसानों को स्वीकृत राहत राशि का वितरण नही कर सकी है. उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में अतिवृष्टि, बाढ़ प्रभावित किसानों को उनकी फसलों की क्षति राहत राशि स्वीकृत की जाकर स्वीकृत राशि की प्रथम किश्त की 25% राशि का वितरण मध्यप्रदेश शासन राजस्व विभाग मंत्रालय के पत्र क्रमांक / 7 / शा - 8 / 2019/ 158 भोपाल दिनांक 27/ 11/ 2019 के माध्यम से किया गया था. लेकिन खरीद फरोख्त कर सत्ता में आई शिवराज सरकार में इस स्वीकृत राशि का शेष 75% राहत राशि का वितरण आज दिनांक तक नहीं किया गया.

कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

पूर्व मंत्री और मप्र कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी ने कहा है कि यही नहीं वर्ष 2020 में अतिवृष्टि और बाढ़ से प्रभावित किसानों को भी आज दिनांक तक शेष राहत राशि का वितरण नहीं किए जाने से शिवराज सरकार का किसान विरोधी चेहरा उजागर हुआ है. उन्होंने शिवराज सरकार को मांग करते हुए चेतावनी दी है कि प्रभावित किसानों को राहत राशि का वितरण तत्काल किया जाए, नहीं तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन को मजबूर होगी, जिसका संपूर्ण उत्तरदायित्व भाजपा सरकार का होगा.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.