ETV Bharat / state

किसानों के लिए सिर्फ मोदी और शिवराज सरकार ने किया काम: मंत्री भारत सिंह कुशवाह

author img

By

Published : Sep 26, 2020, 5:58 PM IST

शनिवार को मुरैना के दौरे पर उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री (राज्य) भारत सिंह कुशवाह ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली, और उप चुनावों की तैयारियों का जायजा लिया.

Minister Bharat Singh Kushwaha
मंत्री भारत सिंह कुशवाह

मुरैना। प्रदेश में होने वाले 28 सीटों पर उप चुनाव के लिए राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है. नेता मंत्री लगातार दौरे कर रहे हैं, और जनता को लुभाने के लिए लगे हुए हैं. इसी क्रम में शनिवार को मुरैना के दौरे पर उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री (राज्य) भारत सिंह कुशवाह ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली और उप चुनावों की तैयारियों का जायजा लिया.

मंत्री भारत सिंह कुशवाह

मंत्री भारत सिंह कुशवाह ने कृषि ऋण माफी पर कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने किसानों को धोखा दिया. किसानों के लिए अगर किसी ने काम किया है तो प्रदेश में शिवराज सरकार ने और केंद्र की मोदी सरकार ने किया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने किसानों को 6000 की राशि देने का काम किया. यह सबसे बड़ा काम है, और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी किसानों को 4000 रुपए देने का काम किया है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.