ETV Bharat / state

Maha Kaushal Madhya Pradesh Election Result 2023 LIVE: महाकौशल में बीजेपी ने मारी बाजी,जबलपुर की 8 में से 7 पर जमाया कब्जा,दिग्गजों ने दिखाया दम

author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : Dec 2, 2023, 10:09 PM IST

Updated : Dec 3, 2023, 9:28 PM IST

MP Maha Kaushal Region Result LIVE
महाकौशल की 38 सीटों का विवरण

Maha Kaushal Region, Madhya Pradesh Vidhan Sabha Chunav, Assembly Elections Result 2023 News Updates: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में महाकौशल में एक बार फिर बीजेपी ने परचम लहराया है. जबलपुर जिले की 8 सीटों में से बीजेपी ने 7 सीटों पर कब्जा जमा लिया है. नरसिंहपुर से केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, गाडरवारा से उदय प्रताप सिंह, सांसद राकेश सिंह चुनाव जीत गए तो छिंदवाड़ा से कमलनाथ ने अपनी कुर्सी बचा ली.इधर फग्गन सिंह कुलस्ते चुनाव हार गए हैं.

  • छिंदवाड़ा से कमलनाथ करीब 35 हजार वोटों से जीते
  • गाडरवारा से सांसद उदय प्रताप सिंह ने जीत दर्ज की
  • नरसिंहपुर से केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल जीते उन्होंने कांग्रेस के लखन सिंह पटेल को हराया

जिला जबलपुर

  • पश्चिम विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी राकेश सिंह जीते
  • पनागर विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी इंदु सुशील तिवारी जीतीं
  • सिहोरा से बीजेपी प्रत्याशी संतोष बरकड़े जीते
  • बरगी से बीजेपी प्रत्याशी नीरज सिंह जीते
  • पाटन से बीजेपी प्रत्याशी अजय विश्नोई जीते
  • उत्तर मध्य से बीजेपी प्रत्याशी अभिलाष पांडे जीते
  • पूर्व से कांग्रेस प्रत्याशी लखन घनघोरिया जीते
  • जबलपुर फिर वापस भाजपा के कब्जे में
  • 8 में से 7 सीट भाजपा ने जीती

मंडला विधान सभा- 107

  • राउंड नंबर - 17
  • भाजपा प्रत्याशी संपतिया उइके ने 9031 वोट से जीत दर्ज की
  • बीजेपी प्रत्याशी - संपतिया उइके को- 97717वोट मिले।
  • कांग्रेस प्रत्याशी- डॉक्टर अशोक मार्सकोले को 88686 वोट मिले।
  • मंडला जिले की निवास विधानसभा सीट से केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते हारे, कांग्रेस के चैन सिंह वरकड़े जीते

मंडला सीट

  • निवास विधान सभा - 106
  • राउंड नंबर - 17
  • बीजेपी प्रत्याशी - केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते को- 83203 वोट मिले
  • कांग्रेस प्रत्याशी- चैन सिंह वरकड़े को- 94419 वोट मिले
  • चैन सिंह वरकड़े 11216 वोट से फग्गन सिंह कुलस्ते से आगे

नरसिंहपुर जिला

  • गोटेगांव 118
  • महेंद्र नागेश, भाजपा 25835 मतों से आगे
  • नरसिंहपुर 119
  • प्रहलाद पटेल, भाजपा 13000 मतों से आगे
  • गाडरवारा 121
  • उदयप्रताप सिंह भाजपा 26197 मतों से आगे

जिला मंडला

  • बिछिया विधानसभा 105
  • राउंड नंबर - 17राउंड
  • बीजेपी प्रत्याशी - डॉक्टर विजय आनंद मरावी को - 77905 वोट मिले।
  • कांग्रेस प्रत्याशी- नारायण सिंह पट्टा को- 88174वोट मिले।
  • कुल - 10269 वोट से कांग्रेस प्रत्याशी आगे।

जिला डिंडोरी

सीट- शहपुरा (103)

  • राउंड नंबर - 6
  • बीजेपी प्रत्याशी - ओमप्रकाश धुर्वे -5229 वोट मिले, कुल वोट अब तक - 23208
  • कांग्रेस प्रत्याशी - भूपेंद्र मरावी - 2485 वोट मिले, कुल वोट अब तक- 17773
  • GGP प्रत्याशी - अमान सिंह पोर्ते- 340 वोट मिले कुल वोट मिले अब तक- 11780
  • टोटल - 5435 मतों से पांचवे राउंड में भाजपा प्रत्याशी आगे

मंडला

  • बिछिया विधान सभा 105
  • राउंड नंबर - 9 राउंड
  • बीजेपी प्रत्याशी - डॉक्टर विजय आनंद मरावी को 49328 वोट मिले।
  • कांग्रेस प्रत्याशी नारायण सिंह पट्टा को 50539 वोट मिले।
  • कुल - 1211 वोट से कांग्रेस प्रत्याशी आगे
  • जबलपुर उत्तर से कांग्रेस प्रत्याशी विनय सक्सेना पांचवे राउंड के बाद 2000 वोटों से आगे

जिला डिंडोरी

  • सीट- शहपुरा (103)
  • राउंड नंबर - 3
  • बीजेपी प्रत्याशी - ओमप्रकाश धुर्वे - 3664 वोट मिले
  • कांग्रेस प्रत्याशी - भूपेंद्र मरावी - 3414 वोट मिले
  • GGP प्रत्याशी - अमान सिंह पोर्ते- 1889 वोट मिले
  • 566 से कांग्रेस आगे

नरसिंहपुर जिला:

विधानसभा चुनाव 2023 परिणाम

  • गोटेगांव 118- महेंद्र नागेश, भाजपा 4121 मतों से आगे
  • नरसिंहपुर 119- प्रहलाद पटेल, भाजपा 4145 मतों से आगे
  • तेंदूखेड़ा 120- संजय शर्मा, कांग्रेस, 4038 मतों से आगे
  • गाडरवारा 121- उदयप्रताप सिंह भाजपा, 12000 मतों से आगे

बालाघाट से गौरीशंकर बिसेन पीछे

बालाघाट विधानसभा से कैबिनेट मंत्री गौरीशंकर बिसेन पीछे चल रहे हैं. आयुष मंत्री रामकिशोर कावरे भी परसवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से पीछे चल रहे हैं, दोनो सीट पर कांग्रेस बढ़त बनाये हुए है.

जबलपुर विधानसभा रिजल्ट लाइव

  • पनागर दो राउंड के बाद भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी सुनील इंद्र तिवारी मात्र एक वोट से पीछे
  • जबलपुर पूर्व में कांग्रेस प्रत्याशी लखन घनघोरिया चार राउंड की गणना के बाद 9000 से आगे
  • जबलपुर सिहोरा विधानसभा से तीन राउंड की गणना के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी संतोष बरकड़े 12000 वोटो से आगे
  • जबलपुर कैंट विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अशोक रोहाणी 8000 वोटो से आगे
  • जबलपुर बरगी विधानसभा भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नीरज सिंह दूसरे राउंड के बाद 13000 वोटो से आगे
  • जबलपुर उत्तर विधानसभा भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अभिलाष पांडे दूसरे राउंड की गणना के बाद 6000 वोटो से आगे
  • जबलपुर पाटन विधानसभा भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अजय विश्नोई दूसरे राउंड के बाद 5000 से आगे

मंदसौर विधानसभा रिजल्ट लाइव

  • मंदसौर- विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी विपिन जैन करीब 1100 वोट से आगे
  • सुवासरा- विधानसभा भाजपा प्रत्याशी हरदीप सिंह डंग करीब 5700 हजार वोटो से आगे
  • मल्हारगढ़- विधानसभा भाजपा प्रत्याशी जगदीश देवड़ा करीब 4500 वोटो से आगे
  • गरोठ- विधानसभा भाजपा प्रत्याशी चंदरसिंह सिसोदिया 3500 वोट से आगे

डिण्डौरी पहला राउंड

  • कांग्रेस प्रत्याशी ओमकार सिंह मरकाम को 3754 वोट मिले.
  • भाजपा प्रत्याशी पंकज सिंह तेकाम को 2083 वोट मिले
  • डिण्डौरी से ओमकार सिंह मरकाम (कांग्रेस) 866 वोटों से आगे

छिंदवाड़ा में पहले राउंड की राउंड 1

  • बंटी साहू-4730
  • कमलनाथ-6680
  • कांग्रेस 1950 से आगे

चौरई

बीजेपी लखन वर्मा 263 वोट से आगे

पांडूर्णा

निलेश उइके 2000 वोट से आगे

परासिया

सोहन वाल्मिक 532 वोट से आगे

अमरवाड़ा

मोनिका 5349, कमलेश शाह 3960, बीजेपी - 1390 से आगे

महाकौशल जबलपुर-पहला राउंड

  • पाटन विधानसभा से भाजपा 2811 मतों से आगे
  • उत्तर मध्य विधानसभा से भाजपा 3311 मतों से आगे
  • बरगी से भी भाजपा आगे

कटनी-

  • विजयराघवगढ़ विधानसभा से भाजपा 1750 सौ से आगे
  • बहोरीबंद विधानसभा से भाजपा 2264 से आगे
  • मुड़वारा विधानसभा से भाजपा 20 मतों से आगे
  • बड़वारा विधानसभा से भाजपा 2500 सौ से आगे

महाकौशल जबलपुर-पहला राउंड

  • पाटन विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी अजय बिश्नोई 2811 मतों से आगे
  • उत्तर मध्य विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी अभिलाष पांडे 3311 मतों से आगे
  • बरगी से भी भाजपा प्रत्याशी नीरज सिंह 6162 मतों आगे
  • कैंट सीट से भाजपा प्रत्याशी अशोक रोहाणी 4115 मतों से आगे
  • पश्चिम सीट से भाजपा प्रत्याशी राकेश सिंह 3086 मतो से आगे
  • पूर्व विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी अंचल सोनकर 2251 से आगे
  • सीहोरा सीट से भाजपा प्रत्याशी संतोष बरकड़े 4074 मतों से आगे
  • पनागर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी राजेश पटेल 2047 से आगे

MP Maha Kaushal Region Result LIVE: महाकौशल के जबलपुर में पहला राउंड में पाटन विधानसभा से भाजपा 2811 मतों से आगे है. उत्तर मध्य विधानसभा से भाजपा 3311 मतों से आगे है. जबकि बरगी से भी भाजपा आगे है.

छिंदवाड़ा में पीजी कॉलेज में मतगणना जारी है. अलग-अलग कक्ष में बनाए गए 7 विधानसभा के मतगणना कक्ष. छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव और सौंसर में बीजेपी आगे है. वहीं कमलनाथ आगे चल रहे हैं.

Maha Kaushal Pradesh Election Result 2023
महाकौशल की 38 सीटों का विवरण

महाकौशल इलाका जबलपुर, मंडला, डिंडोरी, सिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, कटनी और नरसिंहपुर को मिलाकर बनता है. यह इलाका मध्य प्रदेश के दूसरे क्षेत्रों की अपेक्षा गोंडवाना संस्कृति के ज्यादा करीब है, इसलिए सांस्कृतिक रूप से इसकी अलग पहचान है. लेकिन इसका केवल सांस्कृतिक महत्व नहीं है, बल्कि राजनीतिक नजरिए से भी मध्य प्रदेश की राजनीति में इसकी अलग पहचान है.

कुल कितनी विधानसभा क्षेत्र हैं: विधानसभा चुनाव 2023 में महाकौशल इलाके की 38 सीटों पर सब की नजर होगी, क्योंकि 2018 के चुनाव में इन्हीं 38 सीटों में से 24 सीट कांग्रेस ने जीती थी और इन्हीं के दम पर कमलनाथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे. पिछली विधानसभा चुनाव में महाकौशल से भारतीय जनता पार्टी को मात्र 13 सीट मिली थी, एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी जीत कर सामने आए थे. हालांकि बाद में उन्होंने भी कांग्रेस का दामन थाम लिया था.

भारतीय जनता पार्टी की तैयारी: भारतीय जनता पार्टी के लिए महाकौशल की जीत इसलिए जरूरी है क्योंकि 2018 में भारतीय जनता पार्टी को सबसे बड़ी हार महाकौशल में ही मिली थी. महाकौशल की 38 में से मात्र 13 सीट ही भारतीय जनता पार्टी जीत पाई थी और इसकी वजह से मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को अपनी सरकार गंवानी पड़ी थी, इसलिए भारतीय जनता पार्टी ने महाकौशल की 38 सीटों पर अपना वर्चस्व बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी. महाकौशल इलाके में आदिवासी गोंड जनजाति की आबादी बहुत अधिक है, इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां एक बड़ा आदिवासी सम्मेलन किया, जिसमें रानी दुर्गावती के नाम पर 100 करोड़ की स्मारक बनाने की बात कही गई. भारतीय जनता पार्टी के सबसे बड़े आदिवासी चेहरे फग्गन सिंह कुलस्ते को मंडला में विधानसभा चुनाव में उतार दिया गया, कमलनाथ को उनके ही घर में घेरने के लिए अमित शाह ने लगातार छिंदवाड़ा के दौरे किए और मध्य प्रदेश की 2023 की विधानसभा चुनाव की सबसे महत्वाकांक्षी योजना लाडली बहना योजना की शुरुआत भी जबलपुर से ही की गई. जबलपुर के गैरिसन मैदान में शिवराज सिंह चौहान ने एक भव्य आयोजन में इस कार्यक्रम को शुरू किया था.

कांग्रेस की तैयारी: कांग्रेस के लिए भी महाकौशल की लड़ाई निर्णायक रही है. 2018 में इसी लड़ाई को जीतकर कमलनाथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे, इसीलिए उन्होंने भी चुनाव के पहले महाकौशल पार्क खास ध्यान दिया, यहां तक की कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव का प्रचार का बिगुल भी जबलपुर से ही भूखा था. कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी जबलपुर आई थी और उन्होंने ग्वारीघाट में पूजा करके विधिवत्त विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस के चुनाव प्रचार की कमान संभाली थी. कमलनाथ ने 2018 के चुनाव में छिंदवाड़ा की सभी सात सीटों पर कांग्रेस को जिताया था, कांग्रेस महाकौशल इलाके में अपना वर्चस्व बरकरार रखने के लिए पूरी ताकत लगा रही है, इसलिए कांग्रेस की कई योजनाओं की चुनावी घोषणाएं महाकौशल इलाके में ही हुई. प्रियंका गांधी ने मंडला की सभा में कहा था कि यदि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो सभी छात्र-छात्राओं की पढ़ाई मुफ्त होगी और उन्हें छात्रवृत्ति भी दी जाएगी.

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी: गोंडवाना गणतंत्र पार्टी भी विधानसभा चुनाव 2023 में स्वतंत्र रूप से लड़ रही है, लेकिन बड़ी तादाद में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के सदस्य होने के बाद भी वह कहीं पर भी चुनौती देते हुए नजर नहीं आ रहे हैं. हालांकि कुछ विधानसभा क्षेत्र में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की वजह से कांग्रेस को नुकसान होता हुआ जरूर नजर आ रहा है.

किन नेताओं की शाख दांव पर लगी: महाकौशल की 38 विधानसभा सीटों पर मध्य प्रदेश केके बड़े छात्र नेताओं की साख दांव पर लगी हुई है, इनमें कांग्रेस की ओर से खुद कमलनाथ जिन्होंने छिंदवाड़ा की कमान संभाली थी. छिंदवाड़ा सीट से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं, उनके खिलाफ बंटी साहू चुनाव मैदान में है. भारतीय जनता पार्टी के इस इलाके के सबसे बड़े नेता प्रहलाद पटेल नक्षत्र विधानसभा से चुनाव मैदान में है, उनके खिलाफ कांग्रेस के लाखन सिंह पटेल खड़े हुए हैं. मंडला जिले की निवास विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के सबसे बड़े आदिवासी चेहरे फगगन सिंह कुलस्ते चुनाव मैदान में है जिन आठ सांसदों को मध्य प्रदेश में चुनाव मैदान में उतर गया है, उनमें से एक राकेश सिंह जबलपुर सांसद रहे हैं और जबलपुर की पश्चिम विधानसभा से कांग्रेस के नेता कमलनाथ सरकार में पूर्व मंत्री तरुण भनोट को चुनौती दे रहे हैं. इसी तरीके से होशंगाबाद के सांसद राव उदय प्रताप सिंह नरसिंहपुर जिले की गाडरवारा विधानसभा से चुनाव मैदान में है, उनके खिलाफ कांग्रेस की सुनीता पटेल खड़ी हुई है.

कांग्रेस के बड़े नेता: कमलनाथ, तरुण भनोट, लखन घनघोरिया, ओंकार सिंह मरकाम, हिना कावरे, एनपी प्रजापति.

भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता: प्रहलाद सिंह पटेल, फग्गन सिंह कुलस्ते, राकेश सिंह राव, उदय प्रताप सिंह, अजय बिश्नोई, संजय पाठक.

राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता कैलाश सोनी का मानना है कि महाकौशल की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी को फायदा मिलेगा, क्योंकि इस बार एंटी इनकंबेंसी काम करेगी, लेकिन सरकार की बजाय इसका नुकसान मौजूदा विधायकों को होगा और महाकौशल में मौजूदा विधायकों की संख्या कांग्रेस की ज्यादा थी, इसलिए इसका नुकसान कांग्रेस को ज्यादा भोगना पड़ेगा और इसका फायदा भारतीय जनता पार्टी को मिलेगा. राजनीतिक पंडितों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी महाकौशल से 24 सीटों की उम्मीद लगा कर बैठी हुई है और यही उम्मीद कांग्रेस को भी है, यदि एंटी इनकंबेंसी का फैक्टर काम करता है तो इस बार भाजपा को 24 और कांग्रेस को 14 सीटे मिलेगी.

Last Updated :Dec 3, 2023, 9:28 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.