ETV Bharat / state

Employees Protest in MP: जबलपुर में काली पट्टी बांधकर कर्मचारियों का प्रदर्शन, गुरुवार से प्रदेश के सभी कृषि महाविद्यालयों में कामबंद हड़ताल

author img

By

Published : Jul 27, 2023, 8:02 PM IST

केंद्रीय कर्मचारी संघ ने जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय में विभिन्न समस्याओं को लेकर काली पट्टी बांधकर चरणबद्ध पूर्व निर्धारित आंदोलन जारी रखा. जिसमें कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किए एवं 1 घंटे का सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया एवं विश्वविद्यालय प्रशासन से विभिन्न मांगों को तुरंत पूर्ण करने के लिए नारे लगाए गए.

Agricultural University employees protest
जबलपुर में केंद्रीय कर्मचारियों का प्रदर्शन

जबलपुर में केंद्रीय कर्मचारियों का प्रदर्शन

जबलपुर। जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर अपना प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रखा. जबलपुर कृषि महाविद्यालय, जबलपुर कृषि अभियांत्रिकी के साथ विवि से संबंद्ध अन्य कृषि महाविद्यालयों के कर्मचारियों ने भी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया. बुधवार को गंजबसौदा, रीवा, टीकमगढ़, पावरखेड़ा, बालाघाट, छिंदवाड़ा, समेत सभी कृषि महाविद्यालयों में विश्वविद्यालय के खिलाफ प्रदर्शन शुरू हो गया है. इधर जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय परिसर में केंद्रीय कर्मचारी अपनी मांगाें को लेकर विरोध प्रदर्शन में डटे रहे. उन्होंने काली पट्टी बांधकर अपना प्रदर्शन किया. अंत में विश्वविद्यालय मुख्यालय से कर्मचारियों की रैली निकालकर कृषि महाविद्यालय में समापन किया गया. गुरुवार से कर्मचारी काम बंद हड़ताल पर जाएंगे.

विवि प्रशासन पर भेदभाव का आरोप: कर्मचारी संघ के अध्यक्ष निखिल द्विवेदी ने बताया कि सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी नेता, पदाधिकारी और कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया. प्रशासन ने अभी तक एरियर्स देने की मांग नहीं मानी है. हमारी मांग है कि हमें एक जनवरी 2016 से 1 अप्रैल 2018 तक का एरियर्स दिया जाए, लेकिन विवि ने कर्मचारियों को यह राशि नहीं दी, जबकि प्रोफेसर को न सिर्फ सातवां वेतनमान और एरियर्स दोनों दे दिया वो भी पुरानी तिथि से. विवि प्रशासन का यह भेदभाव बताता हैं कि वे कर्मचारियों के हितों को लेकर गंभीर नहीं हैं. अब गुरुवार से विश्वविद्यालय और कृषि महाविद्यालय में काम बंद हड़ताल शुरू होने जा रही है.

Also Read

हड़ताल करने वाले कर्मचारियों में कर्मचारी संघ के अध्यक्ष निखिल द्विवेदी, महासचिव शैलू यादव, कोषाध्यक्ष राम प्रकाश पटेल, वीरेंद्र पटेल, अजय एस डोंगरे, ओमप्रकाश लोधी, मंजरी शुक्ला, डॉ मनोज पाठक, श्री बीजू मैथ्यू, श्री सुरेंद्र अग्रवाल, अभिनव तिवारी, अरुण केवट, विशाल दुबे, एस सी बागदरें, राकेश बोरकर एवं समस्त मातृशक्ति एवं समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.