ETV Bharat / state

Indore:नवनियुक्त शहर अध्यक्ष का विरोध, संगठन में बदलाव के बाद आपस में भिड़े कांग्रेसी, फूंका पुतला

author img

By

Published : Jan 24, 2023, 8:30 AM IST

MP कांग्रेस ने नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा सोमवार के दिन कर दी. अरविंंद बागड़ी को इंदौर शहर कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया, लेकिन बागड़ी से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बागड़ी का पुतला दहन कर पद से हटाए जाने का अभियान शुरू कर दिया है. हालांकि, बागड़ी प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का करीबी बताया जा रहा है.

Indore Congress Protest
इंदौर कांग्रेस नवनियुक्त शहर अध्यक्ष का विरोध

इंदौर। एमपी कांग्रेस ने नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है. कार्यकारिणी की सूची जारी होने के बाद से विरोध शुरू हो गया है. इस सूची में इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद पर अरविंद बागड़ी की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं का एक वर्ग खासा नाराज है. कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने बागड़ी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनका पुतला जलाया. इतना ही नहीं, बागड़ी की नियुक्ति निरस्त कराने के लिए कांग्रेस के एक गुट ने पार्टी के फैसले को बदलवाने का ऐलान कर दिया है.

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला: सोमवार को कांग्रेस की ओर से 50 से ज्यादा जिलों की सूची घोषित की गई थी. इसमें इंदौर शहर अध्यक्ष पद के लिए अरविंद बागड़ी का नाम घोषित किया गया. अरविंद बागड़ी पुराने कांग्रेसी हैं, लेकिन उनपर भाजपा के साथ सामंजस्य बैठाने के साथ काम कराने के आरोप लगते रहे हैं. कार्यकर्ताओं का आरोप है कि, उनका नाम ईडी की जांच में भी आ चुका है. इसके अलावा उन पर भू-माफिया होने की FIR भी हो चुकी है. ऐसे में यदि पार्टी चुनाव के पहले अरविंद बागड़ी के स्थान पर अन्य किसी नेता को जिम्मेदारी नहीं सकती तो कार्यकर्ता सामूहिक रूप से इस्तीफा देंगे. विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि, इंदौर के कुछ नेताओं ने कमलनाथ को भ्रमित कर अरविंद बागड़ी को अध्यक्ष बनवा दिया है. जिसके विरोध में कांग्रेस कार्यालय के बाहर पुतला दहन किया गया है.

MP Assembly Election 2023: एमपी कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव, कांतिलाल भूरिया के करीबी को बनाया जिलाध्यक्ष

इन्हें बताया विकल्प: इंदौर में नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे, शैलेश गर्ग, अनवर कादरी, आयुर्वेद दीपू यादव और राजू भदोरिया जैसे पुराने कांग्रेसी अब अरविंद बागड़ी के खिलाफ मोर्चा खोल चुके हैं. इन तमाम नेताओं ने कल रात में एक बैठक करके अरविंद बागड़ी के स्थान पर गोलू शुक्ला को अध्यक्ष बनाने के लिए भोपाल जाने का फैसला किया है. बताया जाता है कि, इस मामले में नेताओं की पहले दौर की चर्चा पार्टी के प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल से हो चुकी है. ऐसे में माना यह जा रहा है कि, विरोध के चलते इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद की नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा होल्ड की जा सकती है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.