ETV Bharat / state

Indore News: निगम कर्मचारियों के धरने के समर्थन में रिटायर्ड कर्मचारी ने किया सुसाइड का प्रयास, हालत स्थिर

author img

By

Published : Aug 3, 2023, 9:54 PM IST

Etv Bharat
Etv Bharat

इंदौर निगम कर्मचारी पिछले 3 दिनों से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे हुए हैं. इसके समर्थन में एक रिटायर्ड निगम कर्मचारी ने सुसाइड करने की कोशिश की. फिलहाल रिटायर्ड निगम कर्मचारी हालत स्थिर बताई जा रही है.

इंदौर में निगम कर्मचारियों का प्रदर्शन

इंदौर। नगर निगम के सैकड़ों कर्मचारी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले तीन दिनों से इंदौर नगर निगम के मुख्य कार्यालय के गेट पर धरना दे रहे थे. इस दौरान धरना स्थल पर रिटायर्ड निगम कर्मचारी भी पहुंचे और उन्होंने अपने साथी कर्मचारियों की विभिन्न मांगों के चलते आत्महत्या करने की कोशिश की. फिलहाल जैसे ही वहां पर मौजूद निगम कर्मचारियों ने देखा तो तत्काल पुलिस को पूरे मामले की सूचना दी और उन्हें 108 की मदद से इलाज के लिए इंदौर के एमवाय हॉस्पिटल ले जाया गया. जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है.

जाने क्या है पूरा मामला: इंदौर नगर निगम कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन लगातार तीन दिनों से किया जा रहा है. निगम कर्मचारियों की अपनी कई मांगे हैं. एक नगर निगम रिटायर्ड कर्मचारी ने धरना स्थल पर सुसाइड करने का प्रयास किया. उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. पिछले 3 दिनों से नगर निगम के कर्मचारी ने नगर निगम प्रांगण में ही धरना आंदोलन कर रहे हैं. सरकार तक अपनी बात पहुंचाने के लिए कई तरह के जतन भी कर रहे हैं. इसी तारतम्य में एक नगर निगम के रिटायर्ड कर्मचारी चंदूलाल सिरसिया ने सुसाइड कर लिया. जिसे 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उसका इलाज जारी है.

ये भी खबरें यहां पढ़े...

मांगों को लेकर शासन व प्रसाशन मौन: फिलहाल निगम कर्मचारियों का कहना है कि "अपनी कई मांगों को लेकर निगम कर्मचारी पिछले 3 दिनों से यहां धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. लेकिन शासन-प्रशासन तक उनकी बात नहीं पहुंच रही है. फिलहाल रिटायर्ड निगम कर्मचारी ने इसीलिए सुसाइड करने की कोशिश की. फिलहाल रिटायर्ड निगम कर्मचारी की हालत स्थिर बनी हुई है. "

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.