ETV Bharat / state

MP Nagar Parishad Result 2022: मांडू में फिर खिला कमल, 15 में से भाजपा के 10 पार्षद जीते, दो वार्ड में पर्ची से लिया गया निर्णय

author img

By

Published : Jul 20, 2022, 9:00 PM IST

MP Nagar Parishad Result 2022
एमपी नगर परिषद परिणाम 2022

धार के मांडू में बीजेपी ने जीत हासिल कर ली है. 15 में से भाजपा के 10 पार्षद जीते हैं (BJP win in Dhar Mandu). वहीं कांग्रेस को सिर्फ चार पार्षदों से ही संतोष करना पड़ा है. (MP Nagar Parishad Result 2022)

धार। जिले की मांडू नगर परिषद में भी कमल खिल गया है. भाजपा ने पूर्ण बहुमत से दोबारा परिषद बनाई है. मांडू में कुल 15 में से 11 पार्षद भाजपा के विजय रहे हैं, जबकि कांग्रेस को सिर्फ चार पार्षदों से ही संतोष करना पड़ा है(BJP win in Dhar Mandu). मांडू में नगर परिषद अध्यक्ष की दावेदार मालती जयराम गावर ने वार्ड-10 से जीत दर्ज कर ली है, जबकि नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष और एक बार फिर उपाध्यक्ष की दौड़ में सबसे आगे चल रहे कृष्णा यादव भी वार्ड-2 से जीत गए हैं.(MP Nagar Parishad Result 2022)

धार मांडू में बीजेपी की जीत

15 में से भाजपा के 10 पार्षद जीते: भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव यादव की टीम को महामंत्री जयराम गावर ने मांडू चुनाव के लिए फ्री हैंड दिया गया था. गावर के लिए सबसे बड़ी चुनौती काम की तलाश में पलायन कर गए वोटरों को मतदान के लिए दोबारा मांडू लाना था, इसलिए गावर ने बसों के जरिए ढाई हजार से अधिक वोटरों को वापस घर लाने के लिए मुहिम चलाई. इसका सकारात्मक परिणाम देखने को मिला है.(MP Urban Body Elections 2022 Results)

मांडू में फिर खिला कमल: मांडू में कांग्रेस पांच साल का सूखा खत्म करने में फैल रही है. कांग्रेस के मात्र चार पार्षद ही जीत दर्ज कर पाए हैं. कांग्रेस ने चुनाव शुरू होने के बाद तक कई बदलाव किए, इसमें पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष महेश ठाकुर का अंतिम समय पर टिकट तक काट दिया. इस वजह से जिला कांग्रेस प्रभारी पर कई आरोप भी लगे. इन ताबड़तोड़ बदलावों के कारण कांग्रेस को हार झेलना पड़ी.

Bhind MP election Result 2022 : भिंड में अपनी ही साख नहीं बचा पाए शिवराज के दो-दो मंत्री, जनता ने निर्दलीयों पर दिखाया भरोसा

ये पार्षद जीते

वार्ड-1: राजेश ठाकुर - भाजपा
वार्ड-2: कृष्णा यादव – भाजपा
वार्ड-3: मानसिंह नीनामा – भाजपा
वार्ड-4: ज्योति सुनील तिवारी – भाजपा
वार्ड-5: भूरीबाई नंदु वसुनिया – भाजपा
वार्ड-6: फूनकी बाई राजाराम – भाजपा
वार्ड-7: संगीता रतन बामनिया – भाजपा
वार्ड-8: तेजुबाई हरेसिंह – कांग्रेस
वार्ड-9: जसमा बाई रामलाल – भाजपा
वार्ड-10: मालती जयराम गावर – भाजपा
वार्ड-11: पप्पू भाबर – कांग्रेस
वार्ड-12: बबीता अंतरसिंह – भाजपा
वार्ड-13: मंगलीबाई – भाजपा
वार्ड-14: सीताराम गावर – कांग्रेस
वार्ड-15: सीताराम - कांग्रेस

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.