ETV Bharat / state

छिंदवाड़ा: शहर को पॉलीथीन मुक्त बनाने के लिए शुरू की गई ये अनोखी पहल

author img

By

Published : Aug 21, 2019, 12:54 PM IST

शहर को मिलेगा पॉलीथिन से छुटकारा, हर वार्ड में खुला क्रॉकरी बैंक

शहर को पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिए नगर निगम ने नई पहल शुरु की है. सार्वजनिक कार्यक्रमों में अब पॉलिथीन डिस्पोजल का उपयोग बैन करके सभी वार्डों में क्रॉकरी बैंक खोला गया.

छिन्दवाड़ा। शहर को साफ-सुथरा बनाने के लिए नगर निगम ने निकाला नया तरीका, मैरिज लॉन और होटल संचालकों के साथ- साथ छोटे सार्वजनिक कार्यक्रमों में पॉलिथीन डिस्पोजल को पूरी तरह से बैन कर दिया है. लोगों को सार्वजनिक कार्यक्रमों में बर्तनों की समस्या न हो इसके लिए नगर निगम ने हर वार्ड में क्रॉकरी बैंक खोला है.

शहर बनेगा पॉलिथीन मुक्त, सभी वार्डों में खोला गया क्रॉकरी बैंक

शहर को मिलेगा पॉलीथिन से छुटकारा, हर वार्ड में खुला क्रॉकरी बैंक
नगर निगम कमिश्नर इच्छित गढ़पाले ने बताया कि शहर में होने वाले सार्वजनिक कार्यक्रमों में अधिकतर प्लास्टिक के डिस्पोजलों का उपयोग होता है, जिसकी वजह से गंदगी और पर्यावरण को काफी नुकसान पहुंचता है. इस समस्या से निपटने के लिए नगर निगम ने 48 वार्डों में महिला स्वयं सहायता समूह के जरिए बर्तन बैंक खोला गया है, जिसका संचालन महिलाएं करेंगी. जहां किफायती दर में लोगों को बर्तन उपलब्ध होगा.

डिस्पोजल के खर्च से कम होगा किराया
बर्तन किराए पर ले जाने का खर्च डिस्पोजल के खर्च से कम है, मात्र सौ रुपए में 50 बर्तनों का पूरा सेट नगर निगम लोगों को किराए पर देगा. जो कार्यक्रम होने के बाद वापस करना होगा.

रखरखाव की जिम्मेदारी महिला स्वयं सहायता समूह की
अधिकारी का कहना है कि बर्तनों का रखरखाव और संचालन महिलाओं से बेहतर कोई नहीं कर सकता, इसलिए इसकी जिम्मेदारी उन्हें ही दी गई है. सभी समूह को नगर निगम ने स्टील के बर्तन मुहैया कराए गए हैं.

Intro:छिन्दवाड़ा। शहर को पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिए नगर निगम ने मैरिज लॉन और होटल संचालकों के साथ साथ छोटे सार्वजनिक कार्यक्रमों में पॉलिथीन डिस्पोजल को पूरी तरह से बैन कर दिया है , लोगों को सार्वजनिक कार्यक्रमों में बर्तनों की समस्या ना जाए जिसके लिए नगर निगम ने हर वार्ड में क्रोकरी बैंक खोला है।


Body:नगर निगम कमिश्नर इच्छित गढ़वाले ने बताया कि इस शहर में मैरिज लॉन होटलों और लोगों के घरों में होने वाले छोटे-छोटे सार्वजनिक कार्यक्रमों में अधिकतर प्लास्टिक के डिस्पोजल का उपयोग होता है जिसकी वजह से शहर में गंदगी और पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है इस समस्या से निपटने के लिए नगर निगम के 48 वार्डों में क्रॉकरी बैंक की स्थापना की है जो किफायती दर पर लोगों को बर्तन उपलब्ध कराएगी।

डिस्पोजल के खर्चे से कम होगा किराया

क्रॉकरी बैंक से बर्तन किराए पर ले जाने की का खर्च डिस्पोजल के खर्चे से भी कम आएगा मात्र 100 रुपए के किराए पर 50 बर्तनों का पूरा सेट नगर निगम लोगों को किराए पर देगा जो कार्यक्रम होने के बाद स्व सहायता समूह को वापस करना होगा।

महिला स्व सहायता समूह चलाएगा बैंक

नगर निगम 48 वार्डों में महिला स्व सहायता समूह के जरिए क्रॉकरी बैंक खोला है जिनका संचालन महिला ही करेंगी अधिकारी का कहना है कि बर्तनों का रखरखाव और संचालन महिला ठीक से कर सकती हैं इसलिए इसकी जिम्मेदारी उन्हें ही दी गई है सभी स्व सहायता समूह को नगर निगम ने स्टील के बर्तन मुहैया कराया है।


Conclusion:क्रॉकरी बैंक खोलने के पीछे नगर निगम का उद्देश्य है की शहर से प्लास्टिक डिस्पोजल पूरी तरह से बंद हो जाए और लोग कम खर्चे में बर्तनों का उपयोग कर सकें।

बाइट-इच्छित गढ़पाले,कमिश्नर नगर निगम
बाइट-अंतकुमारी डेहरिया, क्रॉकरी बैंक संचालक
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.