ETV Bharat / state

MP Sports Award: शिवराज ने की बड़ी घोषणाएं, ओलंपिक और एशिया गेम्स में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि होगी दोगुनी

author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : Sep 16, 2023, 4:37 PM IST

Updated : Sep 16, 2023, 5:31 PM IST

Sports Investiture In Bhopal: भोपाल में आयोजित खेल अलंकरण समारोह में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने 2021 और 2022 के खिलाड़ियों को एकलव्य, विक्रम और विश्वामित्र अवार्ड प्रदान किए. इस दौरान सीएम बड़ी घोषणाएं करते हुए कहा कि ''खेल विभाग के अमले की पुर्नसंरचना की जाएगी तथा महानिदेशक, खेल का पद भी सृजित किया जाएगा. ओलंपिक और एशिया में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि दोगुनी की जाएगी.''

Eklavya Vikram and Vishwamitra awards to players
सीएम शिवराज ने खिलाड़ियों को दिए अवार्ड

खेल अलंकरण समारोह आयोजित

भोपाल। मध्य प्रदेश का शिखर खेल अलंकरण समारोह भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में हुआ. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यहां 2021 और 2022 के खिलाड़ियों को एकलव्य, विक्रम और विश्वामित्र अवार्ड से सम्मानित किया. कार्यक्रम में वर्चुअल जुड़े केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने यूथ सेंटर खेलो इंडिया के लिए बनाए जा रहे केंद्र का शुभारंभ किया. शिवराज सिंह चौहान ने यहां पर खेलो एमपी के लोगो का भी अनावरण किया. इसके बाद खिलाड़ियों को सम्मानित किया.

सीएम शिवराज ने की बड़ी घोषणाएं: सीएम बड़ी घोषणाएं करते हुए कहा कि ''खेल विभाग के अमले की पुर्नसंरचना की जाएगी तथा महानिदेशक, खेल का पद भी सृजित किया जाएगा. खेल संघों को नियमित गतिविधियों के संचालन हेतु राज्य स्तरीय खेल संघ को प्रतिवर्ष ₹5 लाख की राशि दी जाएगी. अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स नाथू बरखेड़ा में क्रिकेट स्टेडियम के साथ ही साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर के स्वीमिंग पूल व साइक्लिंग वेलोड्रम का निर्माण किया जाएगा. खेल अकादमी के मुख्य तकनीकी सलाहकारों, प्रशिक्षकों आदि अमले की सेवा शर्तों को और उपयोगी बनाया जाएगा तथा उनके मानदेय में वृद्धि की जाएगी.''

  • मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj ने की बड़ी घोषणाएं
    ---
    "खेल संघों को नियमित गतिविधियों के संचालन हेतु राज्य स्तरीय खेल संघ को प्रतिवर्ष ₹5 लाख की राशि दी जाएगी"@CMMadhyaPradesh@MP_DSYW#JansamparkMP pic.twitter.com/mEv2r0OcxJ

    — Jansampark MP (@JansamparkMP) September 16, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

शिवराज ने अपने उद्बोधन में कहा कि ''खेलों के विकास में नया इतिहास बनाने वाले सभी खिलाड़ियों का स्वागत करता हूं, और आप सभी को बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं. मध्य प्रदेश में खिलाड़ियों ने खेलों के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां स्थापित की है, लेकिन अभी रुकना नहीं है, लगातार आगे बढ़ते रहना है. खेलकूद की गतिविधियां हर क्षेत्र में चलती हैं. हमारे बेटा-बेटी खेलें और उपलब्धियां हासिल करें. मैं खेलों के क्षेत्र में कोई कमी नहीं होने दूंगा. खेलों को लेकर एमपी के बजट में विस्तार किया जाएगा. आप आसमान छुए और खेलते रहें.''

CM Shivraj awards to players of 2021 and 2022
सीएम शिवराज ने खिलाड़ियों को दिए अवार्ड

खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि दोगुनी होगी: सीएम ने यहां घोषणा करते हुए कहा कि ''ओलंपिक गेम, एशियन गेम्स में पदक जीतने वाले मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि दोगुनी की जाएगी. चौथे स्थान पर आने वाले खिलाड़ियों को भी पुरस्कार राशि दी जाएगी. टेक्निकल स्टाफ के मानदेय में बढ़ोतरी की जाएगी. खेल संघों को 5 लाख की राशि प्रति वर्ष अलग से दी जाएगी. खेल विभाग के अमले की पुनरसंरचना की जाएगी. कई लोगों की नियुक्ति की जाएगीं. अंतरराष्ट्रीय स्तर के नाथूबरखेड़ा में क्रिकेट के साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर का पूल और साइकलिंग ट्रेक भी बनाया जाएगा. एकलव्य पुरस्कार 15 से बढ़कर 20 होंगे, विक्रम पुरस्कार 12 से बढ़कर 20 होंगे, विश्वामित्र पुरस्कार 3 से 5 होंगे. खिलाड़ी कोटे से पद और आरक्षित किए जाएंगे.''

Also Read:

इन्हें मिले पुरस्कार
वर्ष 2021 के पुरस्कार
एकलव्य पुरस्कार: अंशिका कनौजिया साफ्टेनिस भोपाल, शिखा चौहान क्याकिंग-कैनोइंग इंदौर, पूजा कुश्ती देवास, सरवैया वूशु अशोकनगर, अर्जुन ठाकुर शूटिंग होशंगाबाद, कन्या नैय्यर तैराकी इंदौर, इकराम अली खान एथलेटिक्स विदिशा, गोपाल ठाकुर रोइंग देवास, सिद्धी छतवानी शूटिंगबॉल भोपाल.

विक्रम पुरस्कार: आध्या तिवारी सॉफ्टटेनिस नर्मदापुरम, एनी जैन तैराकी इंदौर, आरती नाथ क्याकिंग-केनोइंग धार, मनीषा कीर शूटिंग भोपाल, सुदिप्ती हजेला घुड़सवारी इंदौर, श्रेयांशी परदेशी बैडमिंटन इंदौर, नैन्सी जैन खो-खो जबलपुर, कंचन ज्योति दीक्षित कबड्डी इंदौर, राबिनी चौहान सॉफ्टबाल देवास, पूनम शर्मा जूडो भोपाल, रोहित बाजपेई योगा इंदौर, भगवान सिंह कुशवाह साहसिक खेल भोपाल, रत्नेश पाण्डे साहसिक खेल सतना.

विश्वामित्र पुरस्कार: पारितोष शर्मा कराते ग्वालियर, विनय प्रजापति कुश्ती भोपाल, मोहन लाल बम्बोरिया मल्लखम्ब उज्जैन.

स्व. श्री प्रभाष जोशी पुरस्कार: मुजाहिद बैग मल्लखम्ब उज्जैन.
लाइफटाइम एचीवमेन्ट पुरस्कार: बलबीर सिंह कुशवाह टेबल-टेनिस, क्याकिंग-केनोइंग, कैनो-स्लालम एवं ड्रेगनबोट.

वर्ष 2022 के पुरस्कार
एकलव्य पुरस्कार: आस्था दांगी क्याकिंग-केनोइंग भोपाल, अमन सिंह बिष्ट बॉक्सिंग भोपाल, प्रज्ञा सिंह फेंसिंग भोपाल, रितिका दांगी सेलिंग राजगढ़, अभिषेक परिहार सॉफ्ट टेनिस देवास, दीपेश लश्करी जिम्नास्टिक उज्जैन, पलक शर्मा तैराकी इंदौर, आशी चौकसे शूटिंग भोपाल, खुशबू हॉकी ग्वालियर, सौम्या तिवारी क्रिकेट भोपाल, इन्द्रजीत नागर मल्लखम्ब उज्जैन.

विक्रम पुरस्कार: आदित्य दुबे सॉफ्ट टेनिस देवास, नीतू वर्मा क्याकिंग-केनोइंग सीहोर, भूरक्षा दुबे वूशु अशोकनगर, प्रगति दुबे शूटिंग रायसेन, राजू सिंह घुड़सवारी भोपाल, सुबोध चौरसिया सॉफ्टबाल इंदौर, आवेश खान क्रिकेट इंदौर, नीरज राणा हॉकी ग्वालियर, धनंजय दुबे टेनिस दिव्यांग ग्वालियर, राजवीर सिंह पंवार मल्लखम्ब उज्जैन.

विश्वामित्र पुरस्कार: रश्मि मालवीय बैडमिंटन भोपाल.

लाइफटाइम एचीवमेंट पुरस्कार: अनिल धूपर टेनिस इंदौर.

Last Updated :Sep 16, 2023, 5:31 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.