ETV Bharat / state

MP में खेल अलंकरण समारोह, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर करेंगे खेलो इंडिया के प्रतीक चिन्ह का अनावरण

author img

By

Published : Dec 25, 2022, 10:56 PM IST

सोमवार को भोपाल में द्रीय खेल और युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया की मौजूदगी में मध्य प्रदेश शिखर खेल अलंकरण समारोह का आयोजन होगा.

madhya pradesh shikhar sports investiture ceremony
खेल अलंकरण समारोह

भोपाल। सोमवार को भोपाल के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों के लिए विशिष्ट दिन होगा. 26 दिसंबर को केंद्रीय खेल और युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया की मौजूदगी में मध्य प्रदेश शिखर खेल अलंकरण समारोह का आयोजन होगा. इसी कार्यक्रम में खेलो इंडिया यूथ गेम्स- 2022 के प्रतीक चिन्ह का भी अनावरण किया जाएगा. रवींद्र भवन में शाम 6 बजे होने वाले इस भव्य कार्यक्रम में वर्ष 2020 के खेलप्रतिभाओं को एकलव्य ,विक्रमविश्वामित्र,प्रभाषजोशी और लाइफ़टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा.

खेलो इंडिया यूथ गेम्स -2022: 30जनवरी से 11 फ़रवरी तक होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स का पांचवा संस्करण प्रदेश के 8 शहर भोपाल,इंदौर ,उज्जैन ,ग्वालियर ,जबलपुर ,मण्डला, बालाघाट और खरगोन (महेश्वर) में आयोजित होगा. एक गेम (साइक्लिंग) दिल्ली में होगा. पहली बार वाटर स्पोर्ट्स अर्थात् कयाकिंग कैनोइंग, कैनो स्लैलम और रोइंग खेलो इंडिया यूथ गेम्स के इस संस्करण का हिस्सा होंगे. मध्य प्रदेश में होने वाले KIYG -2022 में पहली बार तलवारबाजी को भी शामिल किया है. तेरह दिनों तक 27 खेल 9 शहरों के 23 गेम वेन्यू में होंगे. लगभग 6 हज़ार खिलाड़ी,303 अंतरराष्ट्रीय और 1089 राष्ट्रीय ऑफिशियल्स इस खेल महाकुंभ का हिस्सा होंगे. खेलो इंडिया के लिए लगभग 2 हज़ार वॉलंटियर अलग अलग गेम वेन्यू में तैनात रहेंगे.

Khel alankaran
खेल अलंकरण समारोह

Khelo India Youth Games 2023 : मध्य प्रदेश करेगा 5वें खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी

इन्हें कल मिलेंगे खेल पुरस्कार:

खेल एकलव्य पुरस्कार: क्याकिंग-कैनोइंग में सुषमा वर्मा, सॉफ्ट टेनिस में तुषिता सिंह, वूशु में स्पर्श खरे, घुड़सवारी में अर्जुन सिंह, एथलेटिक्स में सुनील डावर, बैडमिंटन (दिव्यांग) गौरांशी शर्मा, सेलिंग में राममिलन यादव, फेन्सिंग में अंकित शर्मा, तीरंदाजी में अनुराधा अहिरवार, शूटिंग में प्रीति रजक, ताईक्वांडो में शशांक पटेल, हॉकी में साधना सेंगर और पावरलिफ्टिंग में ध्रुवराज कुर्रे शामिल हैं.
विक्रम पुरस्कार-2020: के कैनो स्लालम विश्वजीत सिंह, शूटिंग में सुनिधी चौहान, कराते में निधि नन्हेट, घुड़सवारी में परिधि जोशी, बॉक्सिंग में मंजू बम्बोरिया, सेलिंग एकता यादव, हॉकी विवेक सागर प्रसाद, बास्केटबॉल हर्षवर्धन तोमर, मल्लखंब में पूजा मालवीय और पैरा कैनो में प्राची यादव शामिल है.

विश्वामित्र पुरस्कार-2020: पैरा एथलेटिक्स एवं तैराकी में वीरेन्द्र डबास, तीरंदाजी में रिचपाल सिंह सलारिया और हॉकी में डॉ. हबीब हसन को पुरस्कृत किया जायेगा.

स्व. प्रभाष जोशी खेल पुरस्कार-2020: मल्ल्खंब में वैष्णवी कहार और लाईफ टाईम एचीवमेंट पुरस्कार-2020 से अभय छजलानी, पद्मश्री व पूर्व अध्यक्ष इंदौर टेबल टेनिस संघ को पुरस्कृत किया जाएगा.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.