ETV Bharat / state

MP BJP Leader Passes Away: दिल का दौरा पड़ने से भगवत शरण माथुर का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

author img

By

Published : Dec 15, 2021, 6:59 AM IST

Updated : Dec 15, 2021, 12:31 PM IST

RSS Pracharak and BJP leader Bhagwat Sharan Mathur passed away
संघ प्रचारक-बीजेपी नेता भगवत शरण माथुर का निधन

बीजेपी के पूर्व सह संगठन महामंत्री भगवत शरण माथुर (MP BJP Leader Bhagwat Sharan Mathur Passes Away) का दिल का दौरा पड़ने से निधन (RSS Pracharak Bhagwat Sharan Mathur passed away) हो गया है, आज दोपहर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा तमाम बड़े नेताओं ने माथुर को दुख जताया है.

भोपाल। बीजेपी के पूर्व सह संगठन मंत्री भगवत शरण माथुर का हार्ट अटैक से निधन (MP BJP Leader Bhagwat Sharan Mathur Passes Away) हो गया है, भगवत शरण माथुर बीजेपी प्रदेश कार्यालय के पीछे ही निवास करते थे, शाम को भोजन करने के बाद उन्हें घबराहट महसूस हुई और उन्हें निजी अस्पाल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत (RSS Pracharak Bhagwat Sharan Mathur passed away) घोषित कर दिया. भोपाल में ही दोपहर तीन बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

प्रधानमंत्री आवास योजना में बैगा आदिवासियों को मिले कच्चे मकान, जाने कहां हुआ यह घोटाला

13 अप्रैल 1951 को राजगढ़ जिले के तलेन गांव में जन्मे भगवत शरण माथुर साल 1975 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक बने, बाबा साहेब देवरस, के.सी. सुदर्शन, बाबा साहेब नातू, कुशाभाऊ ठाकरे, माखन सिंह के साथ उन्होंने काम किया, अनेक जिलों में जिला प्रचारक रहे. मध्यप्रदेश के सह-संगठन मंत्री और हरियाणा के संगठन मंत्री भी रहे, आपातकाल के दौरान 19 माह जेल में रहे और अपनी समस्त पैतृक संपत्ति समाज सेवा के लिए समर्पित कर 'श्री नर्मदे हर सेवा न्यास' की स्थापना की. न्यास द्वारा वनवासी क्षेत्रों में समाज सेवा (BJP leader Bhagwat Sharan Mathur died of heart attack) के कई प्रकल्प निःशुल्क चलाए जा रहे हैं. संप्रति अनु. जाति/जनजाति मोर्चा एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संगठक रहे.

  • राष्ट्र और समाज की सेवा एवं उत्थान के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन होम कर देने वाले तपस्वी, श्रद्धेय भगवत शरण माथुर जी के रूप में आज हम सबने एक अनमोल रत्न को खो दिया।

    वे अपने पुनीत विचारों एवं कार्यों के माध्यम से सर्वदा हमारे हृदय में रहेंगे। विनम्र श्रद्धांजलि! pic.twitter.com/cqvxxaW0L3

    — Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) December 14, 2021 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने ट्विटर पर लिखा- संघ के वरिष्ठ प्रचारक, मध्यप्रदेश भाजपा के पूर्व सह संगठन महामंत्री भगवत शरण माथुर के निधन के समाचार से स्तब्ध हूं, ईश्वर से पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं. ॐ शांति! वहीं दूसरे ट्वीट में सीएम ने लिखा- राष्ट्र और समाज की सेवा एवं उत्थान के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन होम कर देने वाले तपस्वी, भगवत शरण माथुर के रूप में आज हम सबने एक अनमोल रत्न को खो दिया. वे अपने पुनीत विचारों एवं कार्यों के माध्यम से सर्वदा हमारे हृदय में रहेंगे. विनम्र श्रद्धांजलि!

  • .@BJP4MP के पूर्व सह संगठन मंत्री भगवत शरण माथुर जी के निधन का समाचार दुःखद है।
    समर्पित भाव से संगठन में अपने विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर उन्होंने पार्टी को मजबूती प्रदान करने मे अहम भूमिका निभाई। उनका जाना भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।

    — Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) December 14, 2021 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

वहीं बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्विटर पर लिखा- मध्यप्रदेश बीजेपी के पूर्व सह संगठन मंत्री भगवत शरण माथुर के निधन का समाचार दुःखद है. समर्पित भाव से संगठन में अपने विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर उन्होंने पार्टी को मजबूती प्रदान करने मे अहम भूमिका निभाई. उनका जाना भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे.

  • .@BJP4MP के पूर्व सह संगठन महामंत्री व @BJP4Haryana के पूर्व संगठन महामंत्री श्रद्धेय श्री भगवत शरण माथुर जी के निधन का शोकपूर्ण समाचार प्राप्त हुआ।

    ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकसंतृप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें। pic.twitter.com/yAWOCXRwgU

    — VD Sharma (@vdsharmabjp) December 14, 2021 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

वहीं मध्यप्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने लिखा- मध्यप्रदेश बीजेपी के पूर्व सह संगठन महामंत्री व बीजेपी हरियाणा के पूर्व संगठन महामंत्री भगवत शरण माथुर के निधन का शोकपूर्ण समाचार प्राप्त हुआ. ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकसंतृप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे.

  • प्रदेश भाजपा के पूर्व सह संगठन महामंत्री श्रद्धेय भगवत शरण माथुर जी के निधन की दुखद सूचना से मन आहत है। पार्टी के मैदानी कार्यकर्ताओं से जीवंत संपर्क रखने वाले सहज, सरल और हंसमुख मिजाज माथुर जी का देवलोकगमन अपूर्णीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।
    ॐ शांति🙏 pic.twitter.com/MLnDJBagl9

    — Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) December 14, 2021 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने लिखा- प्रदेश भाजपा के पूर्व सह संगठन महामंत्री भगवत शरण माथुर के निधन की दुखद सूचना से मन आहत है. पार्टी के मैदानी कार्यकर्ताओं से जीवंत संपर्क रखने वाले सहज, सरल और हंसमुख मिजाज माथुर का देवलोकगमन अपूर्णीय क्षति है. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें. ॐ शांति.

  • मध्य प्रदेश भाजपा के पूर्व सह संगठन मंत्री श्रद्धेय श्री भगवत शरण माथुर जी के निधन पर सम्पूर्ण भाजपा परिवार की ऒर से भावपूर्ण श्रद्धांजलि। pic.twitter.com/9rxHpZwKsQ

    — BJP MadhyaPradesh (@BJP4MP) December 14, 2021 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

वहीं प्रदेश बीजेपी ने ट्विटर पर लिखा- मध्यप्रदेश भाजपा के पूर्व सह संगठन मंत्री भगवत शरण माथुर के निधन पर सम्पूर्ण भाजपा परिवार की ओर से भावपूर्ण श्रद्धांजलि.

Last Updated :Dec 15, 2021, 12:31 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.